फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political comments on Patiala Violence

Patiala Violence: मान सरकार पर भड़का विपक्ष, कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जताई चिंता, लोगों से शांति की अपील

Fri, 29 Apr 2022 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 04:48 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने कहा कि पटियाला की घटना खुफिया विफलता है। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

विज्ञापन
Political comments on Patiala Violence
पटियाला में हिंसक झड़प। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को शिवसेना और खालिस्तान समर्थक गुटों के बीच पथराव और तलवारें चलने की घटना पर विपक्ष ने भगवंत मान सरकार को घेर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पटियाला में दो गुटों के बीच झड़प से पैदा हुए तनावपूर्ण हालात से वे चिंतित हैं। पटियाला के लोग शांतिप्रिय हैं और मैं उनसे अपील करता हूं कि वे उत्तेजित न हों। उम्मीद है कि पंजाब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन

बाजवा बोले-प्रदेश में अराजकता का माहौल

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है। पटियाला की घटना विचलित करने वाली है। पिछले एक महीने से कानून व्यवस्था चरमरा गई है।  सीएम को तुरंत डीजीपी पंजाब के साथ पटियाला का दौरा करना चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने कहा कि पटियाला की घटना खुफिया विफलता है। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अब भगवंत मान को निर्णय लेने के लिए खुली छूट दी जानी चाहिए। ऐसा तब होता है जब आप दिल्ली के छोटे से छोटे निर्णय को भी रिमोट से नियंत्रित करते हैं। पंजाब मॉडल को काम करने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप का बचाव-दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

वहीं आप के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पटियाला में हिंसक झड़प दो समूहों के बीच नहीं बल्कि दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच थी। एक तरफ शिवसेना और कांग्रेस के लोग थे और दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के लोग। दोनों पक्षों के असामाजिक तत्व इस झड़प में शामिल हो गए। हिंसा की और पंजाब के माहौल को खराब करने का प्रयास किया। पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने तुरंत कानून-व्यवस्था बहाल कर दी है। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पंजाब सरकार और पुलिस इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इन राजनीतिक दलों के मास्टरमाइंड को नहीं बख्शा जाएगा।

आप सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई: राजा वड़िंग

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पटियाला में हुई हिंसा की निंदा करते हुए लोगों से हर कीमत पर शांति बनाए रखने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में विफल रही है और हर मोर्चे पर फेल हो रही है। पटियाला में खुलेआम तलवारों के साथ लोगों का आमने-सामने होना, पहले कभी नहीं देखा गया था। यह सब कुछ सरकार द्वारा स्थिति संभालने में असमर्थ रहने के कारण हुआ है। राजा वड़िंग ने इस घटना के पीछे पंजाब में शांति का माहौल खराब करने की कोई बड़ी साजिश का अंदेशा जाहिर किया। 


 

परगट ने पटियाला हिंसा पर चिंता जताई

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए लिखा- पटियाला में आज की घटनाएं चिंताजनक हैं। पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाना चाहिए। भगवंत मान जी सुनिश्चित करें कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और पंजाब सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed