{"_id":"5df7ee3c8ebc3e87952b273f","slug":"political-chandigarh-news-pkl360182698","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी के चेयरमैन और बाइस चेयरमैन बनने के लिए गुणा भाग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट कमेटी के चेयरमैन और बाइस चेयरमैन बनने के लिए गुणा भाग शुरू
विज्ञापन
मार्केट कमेटी में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही चेयरमैन व उप चेयरमैन बनने के लिए नेताओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। व्यापारी नेता भी सक्रिय हो गए हैं। यूटी में मार्केट कमेटी में नामांकन की प्रक्रिया पहली बार की जाएगी।
वर्ष 2018 में यूटी प्रशासन ने मार्केट कमेटी का टर्म पूरा होने पर प्रशासक के तौर पर एसडीएम सेंट्रल को तैनात किया था। स्थानीय स्तर पर नेताओं ने इसका विरोध किया था। एक कांग्रेसी नेता ने इसको लेकर एक याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भी डाली थी। हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को जल्द मसला सुलझाने के लिए कहा था। हाईकोर्ट के दखल के बाद यूटी प्रशासन कमेटी में नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर द्वारा अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें भी की जा चुकी हैं। हालांकि अभी यूटी द्वारा इसको लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन नॉमिनेशन शुरू होने की प्रक्रिया की भनक लगने के बाद स्थानीय स्तर पर नेताओं ने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दिया है। राजनीतिक पार्टियों के साथ ही व्यापारी नेता भी इसके लिए सक्रिय हो गए हैं। कुछ नेता दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं।
कैसा होगा मार्केट कमेटी का स्ट्रक्चर
मार्केट कमेटी में नौ प्रोड्यूसरों को शामिल किया जाएगा। इसमें एक ग्रेन मार्केट से, एक सब्जी मंडी, एक सदस्य तोला (पल्लेदार), एक कोआपरेटिव सोसायटी सदस्य को शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच जमींदारों को शामिल किया जाएगा। यह नौ प्रोड्यूसर मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए वोटिंग करेंगे।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने दो नामों का दिया प्रस्ताव
मार्केट कमेटी नोटिफिकेशन जारी होने से पहले चंडीगढ़ व्यापार मंडल भी सक्रिय हो गया है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल की ओर से दो व्यापारी नेताओं के नाम का डीसी ऑफिस में प्रस्ताव दिया है। इनमें ग्रेन मार्केट कमेटी के प्रधान रामकरन गुप्ता और पूर्व प्रधान भीमसेन गर्ग का नाम शामिल है। व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट चरनजीव सिंह ने बताया कि मार्केट कमेटी में व्यापारियों की समस्याओं को इनके माध्यम से प्रमुखता से उठाया जा सकता है।