फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political Battle intensified for Jalandhar West By Election

Jalandhar West By Election: आप ने हर वॉर्ड में उतारे मंत्री, भाजपा बूथ स्तर पर जुटी; कांग्रेस विधायक भरोसे

Tue, 25 Jun 2024 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 02:25 PM IST
सार

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। यह सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वे आप की टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का हाथ थामकर इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Political Battle intensified for Jalandhar West By Election
जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर वेस्ट उपचुनाव पर पूरे पंजाब ही नहीं बल्कि विश्व में बसे पंजाबी समुदाय की नजर है। चारों प्रमुख राजनीतिक दलों आप, कांग्रेस, भाजपा व शिअद ने चुनाव में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आप की तरफ से जहां 23 वॉर्ड में अलग-अलग मंत्रियों को उतारा है तो कांग्रेस की तरफ से हर चार वॉर्ड पर एक विधायक को तैनात किया गया है। खुद कमान पूर्व सीएम एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने संभाल रखी है। वहीं, भाजपा की तरफ से भी बूथ स्तर पर कमेटियां व इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। मैदान पूरी तरह से तैयार हो रहा है और प्रचार तीखा होता जा रहा है।
विज्ञापन


जालंधर वेस्ट में 23 वॉर्ड हैं और जहां इन वॉर्ड में कांग्रेस व भाजपा के पार्षद जीत चुके हैं, वहीं आप की तरफ से अभी निगम चुनाव नहीं लड़े गए हैं। लिहाजा, पूरे वेस्ट हलके को हर पार्टी ने वॉर्ड में बांट दिया है। जालंधर वेस्ट के हरेक वार्ड में आप ने अपना मंत्री तैनात किया है, जहां मंत्री नहीं हैं वहीं बाहरी हलकों से विधायकों लाकर उतारा गया है। इसमें गुरलाल पहलवान, लाडी ढोंस नामक विधायकों को वार्ड की कमान दी गई है। मंत्रियों ने अपना डेरा जालंधर में डाल लिया है और अपने अपने वॉर्ड में जाकर समस्याओं को नोट किया जा रहा है। वहीं 180 बूथ हैं, जिनका एक चेयरमैन नियुक्त किया गया है। चेयरमैन बाहरी इलाकों से लगाए गए हैं। मंत्री कुलदीप धालीवाल, अमन अरोड़ा, बलकार सिंह समेत कई मंत्रियों ने अपना काम संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल अंगुराल जब आप विधायक थे तो बूथ की कमेटियां उनकी तरफ से तैयार की गई थी, लेकिन बाद में आप के विधायक भाजपा में चले गए लेकिन बूथ की कमेटियां बनी रहीं। अब आप के राजनीतिक चाणक्य ने इन कमेटियों पर अपने चेयरमैन लगा दिए हैं जो बाहरी इलाकों से हैं। जिससे भीतरघात का खतरा कम हो जाएगा।

भाजपा की बूथ मैनेजमेंट पहले से तैयार
भाजपा की तरफ से 180 बूथ मैनेजमेंट पहले से ही की हुई है। इनकी कमेटियां पहले से चल रही हैं। भाजपा की तरफ से 23 वॉर्ड के मुताबिक बड़े चेहरों को मैदान में उतारा जा रहा है, जिसमें केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर के अलावा प्रदेश के अन्य नेताओं को वॉर्ड बांटे गए हैं। भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा का कहना है कि हमारा वर्कर ही आप के मंत्रियों का मुकाबला करने में सक्षम है। हमारी बूथ मैनेजमेंट तो पहले से तैयार है। भाजपा के नेता अशोक सरीन हिक्की के मुताबिक पुरानी वार्डबंदी में 23 वॉर्ड थे, लेकिन नई वार्डबंदी में 24 तैयार किए गए हैं, इसलिए हमने 24 के हिसाब से गणित तैयार किया है। चार ब्लॉक बनाकर एक-एक ब्लॉक की जिम्मेदारी कद्दावर नेता को दी गई है।


कांग्रेस की तरफ से चार वॉर्ड एक विधायक को 
कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद वेस्ट की कमान संभाल रखी है, लेकिन सीएम भगवंत मान को कैसे घेरना है, इसे लेकर मंथन किया गया। मान एक सेलिब्रिटी हैं और सूबे के सीएम हैं। लिहाजा उनको टक्कर देने के लिए परगट सिंह आगे आए हैं। परगट सिंह पद्मश्री हैं और भारतीय हॉकी के कप्तान रह चुके हैं। वह भी एक सेलिब्रिटी हैं। जालंधर हॉकी का हब है और परगट सिंह का खासा रूतबा है, जिसे कांग्रेस इस उपचुनाव में कैश करने की तैयारी में है। कांग्रेस की तरफ से चार वार्ड एक विधायक के हवाले किए जा रहे हैं। वहीं, कई वार्ड ऐसे हैं, जहां पर कांग्रेस ने कभी पराजय नहीं देखी, वहां पर उन नेताओं को तरजीह दी जा रही है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने भी इस सीट को जीतने के लिए विशेष रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed