फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Policemen posted in security of Ram Rahim are not getting promotion Petition filed in High Court

हरियाणा: राम रहीम की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रही पदोन्नति, हाईकोर्ट की ली शरण

Wed, 24 Nov 2021 08:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Nov 2021 08:33 PM IST
सार

राम रहीम की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को पदोन्नति नहीं मिल रही है। अब इन कर्मियों ने हाईकोर्ट में शरण ली है। हरियाणा सरकार ने कहा कि राम रहीम को पंचकूला लाते वक्त कर्मियों ने अधिकारियों से बदसलूकी की थी। अब हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
Policemen posted in security of Ram Rahim are not getting promotion Petition filed in High Court
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम रहीम की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों ने पदोन्नति कोर्स की अनुमति न देने के हरियाणा सरकार के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हरियाणा सरकार ने बताया कि इन्होंने राम रहीम को पंचकूला लाने के दौरान अधिकारियों से बदसलूकी की थी जिसके चलते इन्हें निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अब हरियाणा सरकार के जवाब पर याचिकाकर्ताओं को पक्ष रखने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए राजेश कुमार व अन्य ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में तैनात हैं और उन्हें राम रहीम की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा के मामले में उन पर भी एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके चलते उन्हें 2017 में निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


अब पुलिस विभाग ने पदोन्नति के लिए चुना था लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें इसके लिए कोर्स करने की अनुमति नहीं दी। याची ने बताया कि भले ही वह निलंबित हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच विचाराधीन है लेकिन कोर्स करने का हक उनसे नहीं छीना जा सकता है। याची ने अपील की है कि हरियाणा सरकार को आदेश दिया जाए कि वह उसे कोर्स करने की अनुमति प्रदान करें ताकि उनकी पदोन्नति का रास्ता साफ हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed