{"_id":"6645ef1133b28417a904d2a4","slug":"policeman-car-caught-fire-due-to-garbage-in-bathinda-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: कूड़े में लगी आग की चपेट में आई पुलिसकर्मी की गाड़ी, एसएसपी और डीसी की कोठी के पास खड़ी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: कूड़े में लगी आग की चपेट में आई पुलिसकर्मी की गाड़ी, एसएसपी और डीसी की कोठी के पास खड़ी थी
Thu, 16 May 2024 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 05:06 PM IST
सार
कार मिनी सचिवालय के पास एसएसपी एवं डीसी की कोठी के पास खड़ी थी। उसके नजदीक ही कूडे़ के ढेर को कोई अज्ञात व्यक्ति आग लगाकर चला गया और आग कार तक पहुंच गई।
विज्ञापन
कार को लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में मिनी सचिवालय के पास एसएसपी एवं डीसी की कोठी के पास खड़ी एक स्विफ्ट कार को अचानक आग लग गई। इससे कार का अगला हिस्सा जल गया। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। जिससे ज्यादा नुकसान होने से बचाव हो गया।
मौके पर खडे़ राहुल ने बताया कि कार एक साइड पर खड़ी थी कि अचानक उसमें आग की लपटें निकलने लगी। वह अपने साथियों के साथ कार के पास पहुंचा। वहां देखा कि नजदीक ही कूडे़ के ढेर को कोई अज्ञात व्यक्ति आग लगाकर चला गया होगा, उसी की आग कार तक पहुंच गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया।
राहुल ने बताया कि उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग के बारे में जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों में पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर पानी से काबू पाया।
विज्ञापन
क्ष्रतिग्रस्त कार से मिला पुलिस कर्मी का आईडी कार्ड
जिस सविफट कार को आग लगी थी। उस कार में से राजवीर सिंह नामक पुलिस कर्मी का आईडी कार्ड मिला। जिस के बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने बताया कि वह पास में ही ड्यूटी संबंधी काम से गया था।