{"_id":"5bbb69a7a9554ae853fac340412cf814","slug":"police-will-ask-questions-to-ramkishan-fauji-in-clu-cd-scam-before-arresting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडी कांडः गिरफ्तारी से पहले होगी फौजी से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडी कांडः गिरफ्तारी से पहले होगी फौजी से पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Dec 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने सीडी कांड में आपराधिक मामला दर्ज करने के बाद आरोपी पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी को गिरफ्तार करने से पहले पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। फौजी को पूछताछ के लिए तलब कर जो सवाल पूछे जाएंगे, उनकी सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पूछताछ के सवाल तैयार करने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों की भी राय ली गई है। विजिलेंस टीम फौजी से पूछताछ के बाद ही उनकी गिरफ्तारी के बारे में फैसला लेगी। फिलहाल फौजी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएलयू सीडी कांड में फौजी के खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिए थे और जांच का जिम्मा विजिलेंस को सौंपा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान लोकायुक्त ने फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी लेकिन इस सिफारिश पर अमल नहीं किया गया।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बीते साल सितंबर में स्टिंग आपरेशन की सीडी के साथ शिकायत लोकायुक्त को दी थी। सीडी में फौजी को गुड़गांव की एक जमीन में एक सीएलयू के नाम पर पांच करोड़ रुपये मांगते हुए दिखाया गया है।