{"_id":"62deba4917aac835121350ab","slug":"police-used-water-cannon-on-unemployed-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangrur News: सीएम निवास घेरने जा रहे बेरोजगारों पर हल्का लाठीचार्ज, पुलिस ने पानी की बौछार भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangrur News: सीएम निवास घेरने जा रहे बेरोजगारों पर हल्का लाठीचार्ज, पुलिस ने पानी की बौछार भी की
Mon, 25 Jul 2022 09:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:22 PM IST
सार
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरलाभ सिंह भोला ने बताया कि वह पिछले 11 साल से सरकार की वजह से बेरोजगारों की भर्ती लटक रही है लेकिन अभी तक किसी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
संगरूर में प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर में ड्रीम लैंड कालोनी स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास का घेराव करने जा रहे बेरोजगार 646 पीटीआई अध्यापकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की और हल्का लाठीचार्ज किया। इस दौरान धक्का-मुक्की में कई प्रदर्शनकारियों को मामूली चोट आई। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एलान किया अब वह सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लडे़ंगे।
विज्ञापन
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरलाभ सिंह भोला ने बताया कि वह पिछले 11 साल से सरकार की वजह से बेरोजगारों की भर्ती लटक रही है लेकिन अभी तक किसी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी मांगें मनवाने के लिए उक्त जत्थेबंदी के नेता सिप्पी शर्मा गगन मानसा और इकबाल मानसा मोहाली सोहाना में पानी की टंकी पर चढ़े थे।
विज्ञापन
इसके उपरांत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया था कि आप की सरकार बनने पर भर्ती का काम जल्द मुकम्मल किया जाएगा लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इसके बाद भी उन्हें कई बार झूठे आश्वासन मिले। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द अपना वादा निभाए और उन्हें भर्ती करे। उन्होंने कहा कि अगर अब भी सरकार ने उनकी मांग को पूरा न किया तो अब वह आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन के प्रदेश नेता कृष्ण नाभा, कमल घुरकणी, जस्सी मानसा, राजपाल जलालाबाद, जसविंदर अक्कांवाली, हरीश गुरु हरसहाय, अशोक लाधूका, गगन मानसा, सिमरजीत कौर फरीदकोट, शिप्पी शर्मा, कुलविंदर कौर जलालाबाद, नेहा खुलर, सरबजीत कौर, पवित्र कौर, जसविंदर कौर, जोती जलालाबाद, हरप्रीत कौर संगरूर, श्वेता अबोहर सहित अन्य मौजूद रहे।