{"_id":"6800128c61332081ea03962f","slug":"police-stopped-congress-leaders-and-workers-going-to-enforcement-directorate-office-chandigarh-news-c-16-pkl1043-684580-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पुलिस ने रोका
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पीएमएलए अधिनियम के तहत अदालत में पेश आरोप पत्र के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को सेक्टर-35 के राजीव गांधी कांग्रेस भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सभी नेता और कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के लिए रवाना हो रहे थे, कांग्रेस भवन में कुछ ही कदम की दूरी पर पुलिस ने बेरिकेड के पास कार्यकर्ताओं को रोक लिया। रोके जाने पर एचएस लक्की ने नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।
कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि विरोध मार्च अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी आंदोलन कार्यक्रम का हिस्सा था। इसका उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों और अन्य असंवैधानिक तरीकों से कानून का दुरुपयोग करने और भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपाई कोशिशों का शांतिपूर्वक तरीके से विरोध करना था।
प्रदेश कांग्रेस एचएस लक्की ने कहा कि ईडी ने एक ऐसे अजीबोगरीब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है जिसमें पैसे का लेन-देन ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों ने भारतीय कंपनी अधिनियम की धारा 8 के तहत कंपनी बनाई जो एक नो-प्रॉफ़िट, नो-डिविडेंड कंपनी है। कंपनी का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड को प्रकाशित करना है। लक्की ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अंग्रेजों का समर्थन किया था, इसलिए सरकार आजादी की लड़ाई की सभी निशानियों को मिटा देना चाहती है।