फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police stations of Punjab are target of Khalistanis terrorist

Punjab: खालिस्तानियों के निशाने पर थाने, अमेरिका में बैठा आतंकी पासिया बड़ी साजिशों को अंजाम देने में जुटा

Sat, 07 Dec 2024 07:40 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 07:40 AM IST
सार

कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान और अन्य देश से ऑपरेट हो रहे खालिस्तानी संगठन अपने मुख्य हैंडलरों के जरिये पंजाब में लगातार बड़ी साजिशों और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। इसमें पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी इनकी मदद कर रही है।

विज्ञापन
Police stations of Punjab are target of Khalistanis terrorist
धमाके से टूटी थाने की खिड़कियां - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में मजीठा में थाने के अंदर बुधवार देर रात हुए धमाके के तार खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। मजीठा के डीएसपी की मानें तो यहां एक मोटरसाइकिल के टायर में हवा भरते हुए ब्लास्ट हुआ है, जबकि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासिया ने इस बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


पुलिस की थ्योरी घटनास्थल के हालात से मेल नहीं खा रही है। ऊपर से आतंकी संगठन के जिम्मेदारी लेने के बाद भी पुलिस अपनी नाकामी को छिपाने में जुटी है। अमेरिका बैठा हैप्पी पासिया पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। 

विज्ञापन

कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान और अन्य देश से ऑपरेट हो रहे खालिस्तानी संगठन अपने मुख्य हैंडलरों के जरिये पंजाब में लगातार बड़ी साजिशों और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। इसमें पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी इनकी मदद कर रही है। यहां तक कि विदेश में कई ऐसे ग्रुप हैं जोकि भारत में विशेषकर पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। पुलिस के इंटेलिजेंस की मानें तो बीते ढाई साल में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गैंगस्टरों और आतंकी संगठनों के गुर्गों के खिलाफ अपनी कार्रवाई बढ़ाई है, ऐसे में कई आतंकी संगठन अब पुलिस को टारगेट करने में जुटे हैं।

गुरबख्श नगर चौकी पर हुए हमले की भी जिम्मेदारी पासिया ने ली

अमेरिका बैठा हैप्पी पासिया सीधे तौर पर पंजाब पुलिस को चुनौती दे रहा है। मजीठा थाने में देर रात हुए ब्लास्ट मामले को बेशक पुलिस दबाने में जुटी हैं, लेकिन बीते दिनों अमृतसर के गुरबख्श नगर चौकी में भी धमाके हुए थे। इस घटना की भी जिम्मेदारी पासिया ने ली थी। वहीं, इससे पहले अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर आईईडी रखवाया गया था। इसकी भी जिम्मेदारी पासिया ने ही ली थी। अब पंजाब पुलिस इसे लेकर अलर्ट पर है, क्योंकि बीते 10 दिनों के अंदर प्रदेश में पुलिस थानों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं।

डल्ला के बाद बीकेआई का मेन हैंडलर बना पासिया

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद से अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला खालिस्तानी टाइगर फोर्स केटीएफ के साथ मिलकर ऑपरेट कर रहा था। कनाडा के मिल्टन में शूटआउट के मामले में अर्श डल्ला को कनाडा पुलिस ने दबोचा था। इसके बाद से ही हैप्पी पासिया अब बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मेन हैंडलर बन पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लगातार एक्टिविटी कर रहा है, इसमें आतंकी गोपी नवांशहरिया भी पासिया का साथ दे रहा है।

खालिस्तान समर्थक और गैंगस्टर हैप्पी पासिया का नाम पहली बार तब चर्चा में आया जब उसने चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-10 में हैंड ग्रेनेड हमला करवाया था। जांच में पता चला था कि पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के लिए काम करने वाले यूएसए में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया ने ये हमला करवाया था। जांच में ही खुलासा हुआ था कि जालंधर के पूर्व एसपी जसकीरत सिंह चहल और उनका परिवार पासिया के निशाने पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed