फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police station oblivious, crime branch caught two youths with weapons from Kambwala

थाना पुलिस बेखबर, अपराध शाखा ने कैंबवाला से हथियारों के साथ पकड़े दो युकव

Sat, 26 Mar 2022 03:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police station oblivious, crime branch caught two youths with weapons from Kambwala
चंडीगढ़। अपराध शाखा ने कैंबवाला से दो युवकों को दो पिस्टल और सात कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव कैंबवाला निवासी राम करन (30) और बबलू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार राम करन ने ही बबलू को पिस्टल और कारतूस बेची थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में केस दर्ज किया गया है। हैरानी इस बात की है कि आरोपी कैंबवाला में हथियार लेकर सरेआम घूम रहे थे, लेकिन सेक्टर-3 थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो देखकर लोगों को धौंस जमाने के लिए खरीदी पिस्टल
अपराध शाखा के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बबलू कैंबवाला में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता है। पूछताछ में बबलू ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें और वीडियो देखकर लोगों पर धौंस जमाने के लिए पिस्टल और कारतूस खरीदे थे। बबलू ने बताया कि उसने राम करन से हथियार खरीदे थे।
विज्ञापन

गोंडा से हथियार लाकर ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करता था राम करन
राम करन ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव से सस्ते दाम में हथियार लेकर आता था। इसके बाद ट्राइसिटी में ग्राहक ढूंढकर महंगे दाम में हथियार बेच देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने और किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर कैंबवाला से दबोचे दोनों आरोपी
अपराध शाखा के प्रभारी राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बबलू अवैध हथियार लेकर कैंबवाला से चंडीगढ़ की तरफ आ रहा है। सूचना के बाद एएसआई जतिंदर ने टीम के साथ कैंबवाला स्थित शराब के ठेके के पास नाकाबंदी कर बबलू को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अपराध शाखा इससे पहले बबलू को जुआ खेलने के मामले में भी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अपराध शाखा को सूचना मिली कि राम करन हथियारों की सप्लाई करने के लिए गांव कैंबवाला से चंडीगढ़ की तरफ आ रहा है। सूचना के बाद एसआई ओमप्रकाश ने टीम के साथ वीरवार रात करीब 8 बजे कैंबवाला स्थित वाटर पोंड स्थित टी प्वाइंट के पास नाका लगाया और आरोपी को दबोच लिया। उससे एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed