लुधियानाः नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां को उतारा था मौत के घाट, वजह भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गांव सीड़ा में रहने वाली सावित्री देवी उर्फ गंगी मुंडियन को उसके नाबालिग बेटे ने ही सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा था। नाबालिग आरोपी ने मां के सिर पर कढ़ाई और लाठी से वार कर हत्या की थी और ड्रामा किया था कि अज्ञात हत्यारे उसकी मां को मौत के घाट उतार कर चले गए। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। लहां आरोपी को गिल रोड स्थित जुवेनाइल होम में भेज दिया है।
एसीपी ईस्ट दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि सावित्री देवी, उसका पति ईमेल मुंडा और नाबालिग बेटा एक कमरे में ही रहते थे और वहीं पर खाना बनाते थे। तीनों वहां पूर्व सरपंच के खेतों में ही काम करते थे। तीनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर तीनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
शुक्रवार को भारी बारिश के कारण खेतों में काम नहीं हो सका और दिन में ही तीनों ने इकट्ठे बैठ कर शराब पीनी शुरू कर दी। पूरी बोतल खत्म करने के बाद नाबालिग आरोपी फिर शराब लेने के लिए चला गया। आधी शराब वह रास्ते में दोस्त के साथ पी आया और आधी घर आकर पी।
बाकी शराब पीने के बाद आरोपी ने मां से पैसे मांगे ताकि वह और शराब लाकर पी सके। मगर सावित्री ने आरोपी को पैसे नहीं दिए। सवित्री बेटे को कहती थी कि वह शराब के लिए पैसे तभी देगी अगर वह शराब घर लाएगा और तीनों इकट्ठा पिएंगे। इसी बात को लेकर मां बेटे में काफी कहासुनी हो गई।
बाद में मामला शांत हो गया तीनों सो गए। नाबालिग आरोपी ने दिल में रंजिश रखी हुई थी। उसने देर रात को घर के अंदर पड़ी कढ़ाई और लाठी से मां के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन सुबह शोर मचा दिया कि अज्ञात हत्यारे कमरे में आए और सवित्री की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस को उसी दौरान शक हो गया था कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि बाप बेटे में से किसी ने की है। जब पुलिस ने शक के बिनाह पर पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आ गई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।