फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police solved the mystery of the property dealer murder in Karnal

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या पर बड़ा खुलासा, भतीजा ही निकला 'कातिल', इसलिए की खौफनाक वारदात

Mon, 17 Feb 2020 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Feb 2020 09:59 PM IST
सार

  • डेढ़ एकड़ जमीन पर थी नजर, चाचा ने बेचने की कर ली थी तैयारी।
  • कार सहित भतीजा गिरफ्तार, सरेआम 11 फरवरी को गोली मारकर की थी हत्या।
  • किसी को शक न हो इसलिए खुद ही पुलिस में कराई थी एफआईआर।

विज्ञापन
Police solved the mystery of the property dealer murder in Karnal
प्रापर्टी डीलर का फाइल फोटो (इनसेट), वारदातस्थल पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घोघड़ीपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बजिंद्र मान का हत्यारा उसका सगा भतीजा रणदीप मान ही निकला। उसने डेढ़ एकड़ जमीन के लिये गांव के ही दोस्त विषु मान जो पहले ही हत्या, लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है, उसके साथ मिलकर 11 फरवरी को अपने चाचा बजिंद्र की हत्या की थी। 

विज्ञापन


मामले का खुलासा हेडक्वार्टर डीएसपी विरेंद्र सिंह ने सीआईए-1 कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान किया। बता दें इस मामले में पहले दिन ही अमर उजाला ने आशंका जता दी थी कि जमीन को लेकर ही यह हत्या की गई है और इसमें बिजेंद्र के परिवार का ही कोई सदस्य शामिल है। सीआईए-1 टीम ने मुख्य आरोपी भतीजे रणदीप मान को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को घोघड़ीपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बजिंद्र मान की उसके फार्म हाउस से बाहर बुलाकर पांच गोलियां मारकर कार सवार बदमाशों ने हत्या की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन बेचने पर कई बार हुई कहासुनी
सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी भतीजे से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता रविंद्र की 2010 में मृत्यु हो गई थी। उसके चाचा बिजेंद्र ने शादी नहीं की थी, उनके पास सात एकड़ जमीन थी। साढ़े पांच एकड़ जमीन पहले बेच दी थी और अब डेढ़ एकड़ जमीन बची हुई थी। इसमें फार्म हाउस भी बना हुआ था।

उसका चाचा ज्यादातर चंडीगढ़ रहता था और जब गांव में आता था तो पड़ोसी के घर रहता था, वहीं खाता था। अब वह डेढ़ एकड़ जमीन में प्लाट काटकर उसे बेचना चाहता था। उसकी कई बार उसके चाचा से जमीन बेचने की बात पर कहासुनी भी हुई लेकिन उसका चाचा नहीं माना, वह जमीन बेचने पर उतारू था और वह पड़ोसी के घर रहता था, इसलिये उसकी हत्या की साजिश भतीजे ने ही रची, ताकि वह जमीन उसे मिल सके।  

फेसबुक पर बदमाश दोस्त से की बात, फिर रची साजिश

सीआईए-1 इचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके गांव घोघड़ीपुर निवासी विशु मान से उसकी फेसबुक पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसने विशु मान को बुलाया और चाचा बजिंद्र की हत्या करने की साजिश करीब 20 दिन पहले ही रची थी।

बदमाशों को कुछ दूरी पर छोड़कर दोबारा आया मौके पर
पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को रणदीप ने अपने दोस्त विशु के साथ मिलकर पहले चाचा बजिंद्र को फार्म हाउस से बाहर बुलाया और फिर उस पर गोलियां दाग दी। किसी को उस पर शक ना हो तो वह बदमाशों को अपनी कार में बैठाकर कुटेल की तरफ छोड़कर आया और फिर घटना स्थल पर खड़ा हो गया, ताकि पुलिस उस पर शक ना करे। 

खुद कराई एफआईआर, पड़ोसी पर कराया शक
आरोपी रणदीप ने खुद ही पुलिस को शिकायत दी, ताकि पुलिस उस पर शक ना करे। इतना ही नहीं रणदीप ने पुलिस को दी शिकायत में पड़ोसी का नाम दिया हुआ था कि सुरेंद्र उर्फ सिंदर इस वारदात के समय उसके चाचा के साथ था, ताकि पुलिस का शक सुरेंद्र पर हो क्योंकि प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र के घर ही रहता था। आरोपी ने बिजेंद्र  हत्या के बाद विलाप करने का ड्रामा भी किया। 

यमुनानगर में हत्या लूट के मामले में है वांटेड
डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी भतीजे रणदीप मान ने जिस दोस्त विशु के साथ मिलकर चाचा की हत्या की है। उसके खिलाफ पहले ही हत्या, लूट, चोरी, स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह यमुनानगर में एक हत्या के मामले में वांटेड भी चल रहा है। 

कार की बरामद, हथियार व अन्य साथियों की तलाश
सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी भतीजे को 16 फरवरी को गांव के समीप से ही कार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। अभी इस मामले में अन्य आरोपी फरार हैं और हथियार भी बरामद करने हैं। 6 दिन की ही बजिंद्र की रस्म क्रिया कर दी गई और फिर पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed