{"_id":"5e25d1bd8ebc3e4b471b8a15","slug":"police-solved-mystery-of-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटी ने जमकर की ऐश और बनीं लाखों की कर्जदार, चुकाने के लिए की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-बेटी ने जमकर की ऐश और बनीं लाखों की कर्जदार, चुकाने के लिए की थी युवक की हत्या
Mon, 20 Jan 2020 10:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बंगा के गांव खटकड़कलां में दो दिन पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा लिया है। हत्या मृतक की पत्नी और बेटी ने ही की थी। पत्नी और बेटी ने लाखों रुपये का ऋण ले रखा था। वह पैसा चुकाना उनके लिए मुश्किल हो गया था। पैसे वापस करने के लिए पत्नी व बेटी ने चार अन्य लोगों को साथ लेकर हत्या कर दी ताकि बाद में मृतक के बैंक खातों से पैसे हड़प सकें। बलवीर सिंह कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटा था।
विज्ञापन
एसएसपी अलका मीणा ने बताया कि गांव खटकड़कलां में बुजुर्ग बलवीर सिंह की पत्नी अमरजीत कौर व बेटी अमनदीप कौर ने चब्बेवाल निवासी जसविंदर कौर, होशियारपुर के इस्लामाबाद निवासी अशोक कुमार, शिवा व बिहार के शपरा निवासी सद्दाम हुसैन के साथ मिलकर मर्डर किया था। उन्होंने बताया कि अमरजीत कौर व अमनदीप कौर एशो आराम की जिंदगी जीती थीं।
विज्ञापन
पति और बेटा दोनों विदेश में थे। कोई रोक-टोक भी नहीं थी। अब बलवीर सिंह संधू बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहा था। विदेश से अमनदीप की शादी के लिए भेजे सोने व पैसों का भी हिसाब मांग रहा था। सोना व पैसा दोनों मां-बेटी पहले ही बेच चुकी थी। मां-बेटी दोनों ने अपने एशो आराम के लिए कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था।
विज्ञापन
लोग कर्ज के लिए परेशान कर रहे थे। मां-बेटी ने मिलकर बलबीर संधू को ही मारने का प्लान बना दिया ताकि मरने के बाद उनकी प्रापर्टी व बैंक में चला 12-13 लाख रुपये उन्हें मिल जाएं। एसएसपी अलका मीना ने बताया कि मामला पहले दिन से ही संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर एसपी बजीर सिंह, डीएसपी नवनीत सिंह माहल, डीएसपी हरजीत सिंह, सीआईए इंचार्ज अजीत पाल उपस्थित थे।