फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police solve the murder case in Faridkot of Punjab

फरीदकोट: बहन ने भाई को घर बुलाया फिर प्रेमी संग मिल कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Thu, 19 Mar 2020 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Mar 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Police solve the murder case in Faridkot of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

जिला पुलिस ने गांव पंजगराईं कलां में तीन दिन पहले 25 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसके शव को हड्डा रोड़ी में फेंकने के मामले को सुलझाते हुए मृतक की बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव पंजगराईं कलां निवासी बबली रानी और चमकौर सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। उनसे घटना में इस्तेमाल चमकौर सिंह की बाइक भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि 16 मार्च को गांव पंजगराईं कलां की हड्डा रोड़ी से एक अज्ञात का शव बरामद हुआ था जिसे हत्या के बाद वहां फेंका गया था। बाद में उक्त मृतक युवक की शिनाख्त मूलरूप से यूपी के रहने वाले पंजगराईं कलां निवासी सुनील कुमार राणा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिनाख्त के बाद डीएसपी कोटकपूरा बलकार सिंह संधू और थाना सदर प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह की अगुवाई में पड़ताल करते हुए इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया। पुलिस ने पंजगराईं कलां में रहती मृतक की विवाहित बहन बबली रानी और उसके प्रेमी चमकौर सिंह को काबू किया जिन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 

एसएसपी के अनुसार जांच में सामने आया कि बबली रानी के चमकौर सिंह के साथ संबंध थे और उसका भाई सुनील कुमार राणा अक्सर उसे रोकता था। घटना वाले दिन 14-15 मार्च की रात को बबली रानी ने अपने भाई सुनील कुमार को घर बुलाया। योजना के तहत उसी रात को ही अपने प्रेमी चमकौर सिंह के साथ मिलकर सुनील कुमार के सिर पर हथौड़ा मारकर और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

एक दिन तक उसके शव को घर में ही छिपाकर रखा और 15-16 मार्च की रात को उसके शव को चमकौर सिंह की बाइक पर रखकर हड्डा रोड़ी पर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के बाद शव को खुर्दबुर्द करने व सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप में दोनों के खिलाफ पहले से दर्ज केस में एक धारा और शामिल कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed