फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police rushed steal jewelry recovered home after investigation

गहने चोरी होने पर दौड़ी पुलिस, खोजबीन करने पर घर से ही बरामद हुए गहने

Fri, 31 Jul 2020 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police rushed steal jewelry recovered home after investigation
चंडीगढ़। सेक्टर 63 स्थित एक फ्लैट में लाखों रुपये के गहने चोरी का मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद मालिक की ओर से सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की ओर से छानबीन करने पर गहने घर से ही बरामद हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर 49 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वारदात वीरवार शाम करीब 4 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 63 स्थित फ्लैट में करीब से चार से पांच लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। सूचना पर सेक्टर 49 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके घर की अलमारी से सोने के आभूषण गायब हो गए। मौके पर मोबाइल फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। वहीं पुलिस का कहना है कि छानबीन के दौरान गहने घर से ही बरामद हो गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed