{"_id":"5e45b1228ebc3ee5ae5a23ba","slug":"police-released-sketches-of-accused-who-attacked-on-hindu-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर: शिवसेना नेता हनी महाजन और दोस्त पर हमला करने वाले आरोपियों के स्केच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर: शिवसेना नेता हनी महाजन और दोस्त पर हमला करने वाले आरोपियों के स्केच जारी
Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के द्वारा जारी किया गया स्केच।
पुलिस ने पिछले दिनों धारीवाल में शिवसेना हिंदुस्तान के नेता हनी महाजन और उनके दोस्त अशोक कुमार पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के स्केच जारी किए हैं। इस वारदात में अशोक कुमार की मौत हो गई थी जबकि हनी बुरी तरह जख्मी को गए थे। पुलिस की ओर से जारी स्केच में एक युवक ने पगड़ी बांधी है और दूसरे ने परना लपेट रखा है। हालांकि मृतक अशोक कुमार के पिता जगदीश राज ने पुलिस को बयान में बताया था कि दोनों कातिल केशधारी नहीं हैं।
विज्ञापन
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने इस पर कहा कि स्केच पूरी जांच पड़ताल के बाद बनाए गए हैं। हो सकता है कि पगड़ीधारी युवक ने परना पहन रखा है। अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। जल्द ही सारी तस्वीर सामने आ जाएगी। बता दें कि एसएसपी स्वर्णदीप सिंह खुद इस केस को हल करने में लगे हैं और सभी तथ्यों की जांच खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन