{"_id":"6387ba76e96fda724f1a5957","slug":"police-register-fir-against-misdeed-victim-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: अब दुष्कर्म पीड़िता पर एफआईआर, पुलिस बोली- थाने में आरोपी पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: अब दुष्कर्म पीड़िता पर एफआईआर, पुलिस बोली- थाने में आरोपी पर किया चाकू से हमला
Thu, 01 Dec 2022 01:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 01:50 AM IST
सार
शिकायतकर्ता महिला ने अपने फेसबुक पर लाइव होकर पुलिस के आरोपों को नकारा है। लाइव में उसने बताया कि थाना प्रभारी ने उसे पुलिस स्टेशन में बुलाया था लेकिन जब वह थाने पहुंची तो आरोपी व उसका भाई पहले से बैठे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की जगह उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म पीड़िता से पैसे लेते महिला एएसआई का वीडियो वायरल होने और इस पूरे प्रकरण में बुधवार को नया मोड़ आ गया। डेराबस्सी पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और थाने में आरोपियों पर चाकू से हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। डेराबस्सी थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने इस साल मार्च महीने में हाजी नदीम अहमद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
मामले में आज दोनों पार्टियों को जांच के लिए थाने में बुलाया गया था। महिला पहले आ गई थी जबकि आरोपी हाजी नदीम अहमद व उसका भाई हाजी नसीम अहमद बाद में आया। महिला दोनों भाइयों को देखकर भड़क गई और अपने पास पहले से रखा चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के हाथ और कलाई पर दो से तीन घाव हो गए।
विज्ञापन
हमले के बाद महिला ने दोनों को ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग की। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वह बाज नहीं आई और पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई करने लगी। साथ ही धमकी दिया कि अगर उसको पैसे नहीं दिलवाए तो वह पुलिस स्टेशन में ही आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता महिला ने फेसबुक लाइव कर आरोपों को नकारा
उधर, शिकायतकर्ता महिला ने अपने फेसबुक पर लाइव होकर पुलिस के आरोपों को नकारा है। लाइव में उसने बताया कि थाना प्रभारी ने उसे पुलिस स्टेशन में बुलाया था लेकिन जब वह थाने पहुंची तो आरोपी व उसका भाई पहले से बैठे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की जगह उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया। इसे लेकर उसने पुलिस स्टेशन में आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने कहा कि वह इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी।
आरोपी एएसआई प्रवीण कौर को कर दिया गया था लाइन हाजिर
शिकायतकर्ता महिला ने अपने फेसबुक पेज पर महिला एएसआई प्रवीण कौर की वीडियो डाली थी। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया था कि उस समय पुलिस थाने में तैनात महिला एएसआई ने उसके मामले में कार्रवाई करने के लिए उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। पैसे लेते एएसआई सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। इसका नोटिस लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने महिला एएसआई पर केस दर्ज कर उसे लाइन हाजिर कर दिया था।