फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police recovered a hard disk] which allegedly contains details of ram rahim

पुलिस को मिली हार्ड डिस्क, खोलेगी राम रहीम के सारे राज, 45 लोगों को नोटिस

Fri, 06 Oct 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 06 Oct 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Police recovered a hard disk] which allegedly contains details of ram rahim
Ram Rahim
38 दिन तक फरार रही हनीप्रीत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के हाथ अब हार्ड डिस्क लगी है, जो राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा के सभी राज खोल देगी। इसमें गुरमीत राम रहीम की 700 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी और हवाला कारोबार की पूरी डिटेल है। ये हार्ड डिस्क एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के अलग-अलग इलाकों में रेड के दौरान ये हार्ड डिस्क बरामद की गई है और इस हार्ड डिस्क को जलाकर डैमेज करने की कोशिश भी की गई थी लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने हार्ड डिस्क को रिकवर कर लिया है और इससे डाटा निकालने में भी सफलता हासिल कर ली है।
विज्ञापन


इस हार्ड डिस्क में ये पूरी डिटेल है कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से किसे कितनी रकम दी गई और कितने रुपए कहां पर इन्वेस्ट किए गए। इसके अलावा डेरे के हत्यारों की भी जानकारी इस हार्ड डिस्क में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

45 सदस्यीय मैनेजमेंट कमेटी को नोटिस

Police recovered a hard disk] which allegedly contains details of ram rahim
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
पंचकूला पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्यीय मैनेजमेंट कमेटी को नोटिस भेजा है। बता दें पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा के मामले इन्हें यह नोटिस भेजा गया है। नोटिस के जरिए इन 45 लोगों को जांच में शामिल होने के निर्देश मिले है।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed