फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police raid, punjab university, campus news, campus hostel, arrest, firing accused, chandigarh news

PU: हॉस्टल में पुलिस की रेड, 30 से ज्यादा आउटसाइडर्स दबोचे

Sat, 23 Apr 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
police raid, punjab university, campus news, campus hostel, arrest, firing accused, chandigarh news
पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग - फोटो : amar ujala

पीयू में आठ मार्च को हुए गोलीकांड के फरार तीनों आरोपियों के यूनिवर्सिटी में ही छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने वीरवार देर रात को पूरे दल-बल के साथ हॉस्टल नंबर-4 को चारों तरफ से घेरकर रेड मारी। दो घंटे चली रेड के दौरान पुलिस ने हॉस्टल से 30 आउटसाइडरों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने सेक्टर-15 में चल रहे पांच पीजी पर भी रेड की। पुलिस ने पीजी से भी पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीयू प्रशासन को सूचना दिए बगैर ही हॉस्टल खंगाले गए।
विज्ञापन


175 जवान और अधिकतर बुलेट प्रूफ जैकेट में: डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार ने बताया कि वीरवार रात को करीब 2 बजे उन्होंने ऑपरेशन सेल के कमांडो को मिलाकर 175 पुलिस जवानों के साथ हॉस्टल में रेड की। सर्च अभियान सुबह 4 बजे तक चला। हॉस्टल में करीब 350 छात्र रहते हैं। हर कमरे को और वहां रह रहे छात्र की चेकिंग की गई। इसके बाद पुलिस बल के साथ उन्होंने सेक्टर-15 के पीजी भी चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजिडेंशियल एरिया होने की वजह से वहां पर इतनी फोर्स के साथ रेड नहीं की गई थी, वहां बस पुलिस के कुछ मुलाजिमों के साथ ही गए थे। डीएसपी ने बताया कि उनके पास पुख्ता जानकारी थी कि आरोपी पीयू के हॉस्टल नंबर चार में ही छिपे हैं और उनके पास हथियार हैं। इसी के चलते पुलिस भी पूरी तैयारी से रेड करने पहुंची थी। हॉस्टल के अंदर रेड करने वाले पुलिस कर्मी व कमांडोज ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी।

सूचना लीक हो गई, इसलिए नहीं मिले आरोपी: पुलिस को शक है कि कहीं न कहीं से उनकेरेड करने की सूचना लीक हो गई, जिस कारण आरोपी पुलिस की रेड से पहले ही वहां से भाग निकले।

जिन छात्रों के कमरों में आउटसाइडर थे, उन पर क्या कार्रवाई होगी?: पुलिस का कहना है कि उन्होंने जिन कमरों से आउटसाइडरों को पकड़ा है। उनके रूम नंबर, जिस छात्र के नाम कमरा अलॉट था, उसकी लिस्ट पीयू प्रशासन को दी है। अब देखना होगा कि इतने बड़े गोलीकांड के बाद पीयू प्रशासन क्या कदम उठाता है। पुलिस ने तो उन छात्रों को हॉस्टल से निकालने की सिफारिश की है।


फरार आरोपियों के पीयू और शहर में लगेंगे पोस्टर: पुलिस गोलीकांड के फ रार तीनों आरोपियों रिंदा, गोपी और रंदीप सिंह के पचास-पचास हजार रुपये के घोषित इनाम वाले पोस्टर दीवारों पर चिपकवाएगी। पुलिस का कहना है कि  वह इस मामले की जांच में किसी तरह की ढील नहीं छोड़ेगी। फरार आरोपियों पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों का बैकग्राउंड क्रिमिनल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed