फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police raid in a office in Barnala, two people arrested

पंजाबः प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर कर रहे थे ये काम, पुलिस ने मारा छापा तो हो गई हैरान

Wed, 24 Oct 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Updated Wed, 24 Oct 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Police raid in a office in Barnala, two people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के बरनाला में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर गड़बड़झाला सामने आया है। यहां के हंडियाया रोड पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर एक दफ्तर खोलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपियों को धर दबोचा है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर चल रहे दफ्तर पर सोमवार को एसडीएम संदीप कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ औचक छापामारी की। जांच के बाद दफ्तर सील कर दिया और दो मुलाजिमों को गिरफ्तार कर थाने भेजा।

विज्ञापन


एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत जरूरतमंदों की वित्तीय मदद की आड़ में लोगों से आर्थिक लूट कर रहे थे। एक फाइल तैयार करने की बदले गरीबों से 3000 हजार रुपये ले रहे थे और कर्ज किसी को नही दे रहे थे। एसडीएम ने बताया शिकायत मिलने पर उन्होंने औचक रेड मारी। इस दौरान कई लोगों के दिए रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया पकडे़ गए दो आरोपियों को पुलिस के हवाले कर केस रजिस्टर्ड करने के आदेश दिए गए हैं। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है आरोपी कांग्रेस नेताओं के करीब है। इसके चलते कांग्रेसी नेता आरोपियों के बचाने के लिए अधिकारियों पर सियासी दबाव डाल रहे हैं। डीसी धर्मपाल गुप्ता और एसडीएम ने कहा कि वह कोई सियासी दबाव नही मानेंगे। कानून के अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed