{"_id":"5f908d068ebc3e75017f7375","slug":"police-post-in-charge-suspended-for-shooting-at-liquor-businessman-chandigarh-news-pkl391735870","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पूर्व प्रधान पर गोली चलने के मामले में चौकी इंचार्ज निलंबित, थाना प्रभारी पर जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पूर्व प्रधान पर गोली चलने के मामले में चौकी इंचार्ज निलंबित, थाना प्रभारी पर जांच बैठी
Thu, 22 Oct 2020 01:03 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-25 एरिया के पूर्व प्रधान व शराब कारोबारी संदीप को बीते सोमवार की रात गोली मारने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिवचरण को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी राजीव कुमार के खिलाफ विभागीय जांच और डीएसपी सेंट्रल को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, संदीप को गोली मारने के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
बता दें कि वारदात के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें शिकायतकर्ता संदीप ने कहा है कि मुझे सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिवचरण ने गोली मरवाई है। मैं किसी केस में गवाह था। चौकी इंचार्ज पहले से ही राजीनामे के लिए दबाव डाल रहा था, जब नहीं किया तो गोली मरवा दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार रात सेक्टर-25 एरिया के पूर्व प्रधान संदीप सेक्टर में स्थित अपनी कपड़ों की दुकान में बैठे थे। इस दौरान वहां दो युवक आए और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। संदीप ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग में एक गोली संदीप के सिर को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली उनके बाए कंधे पर लगी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने विजय समेत अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वारदात में विजय और मोनू का नाम सामने आया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश भी दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।