फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police, pcr get new vehicle

चंडीगढ़ में पुलिस के लिए राहत भरी खबर

Sat, 26 Oct 2013 04:57 PM IST
सुशील राज/चंडीगढ़
सुशील राज/चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Oct 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
 police, pcr get new vehicle

पुलिस विभाग अपने काफिले में नई गाड़ियां शामिल करने जा रहा है। इसके लिए मारुति और टाटा कंपनी की दो गाड़ियों का ट्रायल लिया जा रहा है।

विज्ञापन


इनमें टाटा मोटर की जेग्नॉन और मारुति की एर्टिगा गाड़ी शामिल है।

यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल ने एक बैठक में पीसीआर की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से ज्यादा वाहन खरीदने के निर्देश दिए थे।

पुलिस विभाग ने सबसे पहले मारुति कंपनी की एर्टिगा का ट्रायल लिया। एर्टिगा गाड़ी की छत पर लाइट लगाई और चारों तरफ वीकेयू और चंडीगढ़ पुलिस का स्टीकर लगाकर शहर में घूमाकर देखा।
विज्ञापन


एसएसपी नौनिहाल सिंह ने खुद भी गाड़ी को चलाकर देखा। टाटा की जेग्नॉन गाड़ी की कीमत साढ़े छह लाख रुपये है और उसमें दस पुलिस जवान आराम से बैठ सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में हैं 75 पीसीआर, 11 थाना प्रभारी

पीसीआर काफिले में 75 जिप्सी शामिल हैं। कई गाड़ियां कंडम होने वाली हैं। इसलिए विभाग काफिले में नई गाड़ियां शामिल करना चाहता है। शहर में 11 थाना प्रभारी हैं। सभी थाना प्रभारियों को विभाग ने जिप्सी दे रखी हैं। जिप्सी में कई बार जगह कम पड़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed