फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police lathicharged AAP supporters at Chandigarh border, four ministers arrested

Chandigarh News: चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने आप समर्थकों पर भांजीं लाठियां, चार मंत्री गिरफ्तार केजरीवाल की गिरफ्तारी से गुस्साए समर्थकों ने किया प्रदर्शन, कई विधायक हिरासत में लिए

Sat, 23 Mar 2024 12:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Mar 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Police lathicharged AAP supporters at Chandigarh border, four ministers arrested
आप नेताओं व पुलिस में धक्कामुक्की, मंत्री व विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को मोहाली में गुस्साए आप समर्थकों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मौके पर पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं, लेकिन प्रदर्शनकारी मौके पर अड़े रहे। मामला गंभीर होता देख बाद पुलिस को हलका लाठीचार्ज करना पड़ा। बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद चंडीगढ़-मोहाली के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। चंडीगढ़ व मोहाली के एसएसपी खुद मौके पर थे। उधर, आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री, विधायक व पार्टी समर्थकों के अलावा सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी गुरुद्वारा अंब साहिब में एकत्रित हुए। दोपहर डेढ़ बजे प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ की ओर कूच किया, लेकिन बुड़ैल जेल रोड पर चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर चंडीगढ़ में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस और आप नेताओं में धक्कामुक्की हो गई।

हुआ यूं कि आप नेताओं ने मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ बढ़ना शुरू किया तो पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सबसे पहले चंडीगढ़ में घुसने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, मंत्री कटारूचक्क, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और बाद में पंजाब के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी ने गिरफ्तारी दी। इसके अलावा कई विधायकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और बसों में बिठाकर उन्हें साथ ले गए। चार बसों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन


आप की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देर रात पोस्ट डालकर समर्थकों को सूचित किया गया था कि उनकी पार्टी के कौमी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन मोहाली में किया जाएगा। सभी जुझारू साथियों से आग्रह किया गया था कि वह बड़ी संख्या में मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारे के बाहर ग्राउंड में एकत्र हों। प्रदर्शन का समय 12 बजे रखा गया था। इस मौके मंत्री अमन अरोड़ा ने अपनी गिरफ्तारी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता व समर्थक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार कर चुनाव प्रचार से रोकने की कोशिश की है। लेकिन पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि एक केजरीवाल ही ऐसा चेहरा हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे सकता है। लेकिन केजरीवाल को जेल में भेजकर चुनाव में जीत हासिल करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन देश की जनता ऐसा करने वालों को मौका मिलने पर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सभी मंचों पर पार्टी के नेता इस आवाज को उठा रहे हैं। रात से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई पोस्ट शेयर करने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed