फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Jawan duped of Rs. 1.91 lakh by showing household goods on OLX

Chandigarh News: ओएलएक्स पर घरेलू सामान दिखा पुलिस जवान से ठग लिए 1.91 लाख

Mon, 03 Jun 2024 05:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Police Jawan duped of Rs. 1.91 lakh by showing household goods on OLX
चंडीगढ़। शहर में पिछले एक महीने में ऑनलाइन ठगी के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अब ठगों ने सेक्टर-26 पुलिस लाइन में तैनात प्रशिक्षु जवान को ही 1.91 लाख रुपये का चूना लगा दिया। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात ठग के खिलाफ 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों को दी शिकायत में सेक्टर-26 स्थित आरटीसी पुलिस लाइन में तैनात प्रशिक्षु जवान सुरेश कुमार ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से यहां ट्रेनिंग पर है। उसने फोन पर ओएलएक्स एप पर सोफा सेट, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एलईडी बेचने संबंधित फोटो देखी थी। इसके बाद उसने एप पर दिए नंबर पर संपर्क किया और सामान की फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति से बातचीत की। उसने उक्त व्यक्ति के साथ सोफा सेट, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी खरीदने के लिए 1.91 लाख रुपये में सौदा तय किया। तय सौदे मुताबिक उसने पैसे भी ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में सामान नहीं दिया गया। जब सुरेश ने दोबारा संपर्क किया तो मोबाइल नंबर बंद आया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर मामले की जांच साइबर क्राइम थाने में भेज दी गई। शिकायत के आधार पर अब अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed