फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police is investigating late night in the matter of helping the girl, why did not call attend at 112 number

देर रात युवती की मदद के मामले में पुलिस कर रही जांच, क्यों नहीं लगी 112 नंबर पर कॉल

Tue, 22 Feb 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating late night in the matter of helping the girl, why did not call attend at 112 number
चंडीगढ़। देर रात युवती की मदद के लिए सूचना के बाद बिना महिला पुलिसकर्मी और देरी से पीसीआर पहुंचने के मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी के बयान एक दूसरे के विपरीत हैं। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पीसीआर ने लगभग सवा घंटे देरी से युवती की मदद की, वहीं जांच रिपोर्ट के अनुसार पीसीआर समय से मौके पर पहुंची थी। हालांकि 112 नंबर क्यों नहीं लगा इसकी पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि इस प्रकरण को अमर उजाला ने 19 फरवरी के अंक में ‘हेल्पलाइन नंबर पर मदद लेना नहीं आसान, युवती को करना पड़ा एक घंटा इंतजार’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

पूरे प्रकरण में एसपी सिटी केतन बंसल ने डीएसपी पीसीआर से रिपोर्ट मांगी थी। डीएसपी पीसीआर दिलबाग सिंह ने रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। पूरे प्रकरण में डीएसपी ने कॉल करने वाले मनीमाजरा निवासी से पूछताछ की है। साथ ही कंट्रोल रूम का रिकॉर्ड चेक करने के बाद रिपोर्ट तैयार की है। एसपी सिटी का कहना है कि रिपोर्ट के अनुसार पीसीआर समय से मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन यह जांच की जा रही है कि 112 नंबर पर कॉल क्यों नहीं लगी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते शनिवार को सेक्टर-9 में रात 10.15 बजे एक 28 वर्षीय युवती हाथ में फाइल लिए घूम रही थी। इस दौरान वहां से कार से गुजर रहे मनीमाजरा निवासी अजीत और खरड़ के मंदीप सिंह ने उसकी मदद के लिए करीब 10.15 बजे पुलिस हेल्पाइन पर कॉल की थी और कई प्रयास के बाद 10.57 पर कॉल लगी थी। इसके बाद करीब एक घंटे तक मामला चलता रहा। करीब रात लगभग 12 बजे युवती को मनीमाजरा स्थित उसके घर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
रिपोर्ट के अनुसार पीसीआर देरी से नहीं पहुंची थी। सूचना के बाद पीसीआर गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। यह चेक किया जा रहा है कि 112 नंबर पर कॉल क्यों नहीं लगी थी। - केतन बंसल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed