फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police is identifying cyber hotspots, soldiers will increase in helpline.

Chandigarh News: पुलिस साइबर हॉटस्पॉट कर रही चिन्हित, हेल्पलाइन में बढ़ेंगे जवान

Thu, 26 Dec 2024 07:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Police is identifying cyber hotspots, soldiers will increase in helpline.
साल 2023 के मुकाबले बढ़ी रोजाना साइबर क्राइम की 1300 शिकायतें
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में पड़ोसी राज्य पंजाब की तर्ज पर बढ़ते गन कल्चर के बीच साइबर अपराध भी पब्लिक के लिए नासूर बनता जा रहा है। साल 2023 में प्रदेशभर से रोजाना साइबर अपराध की तकरीबन एक हजार शिकायतें आती थी, जबकि 2024 में साइबर अपराध में तेजी से वृद्धि हुई है। इस साल में औसतन साइबर अपराध की रोजाना एक हजार से 1300 शिकायतें आई। साइबर अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा साइबर पुलिस अब साइबर क्राइम हॉटस्पॉट चिन्हित करने में जुट गई है। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तैनात कर्मियों की संख्या को बढ़ाने के भी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने निर्देश दिए हैं।

शत्रुजीत कपूर ने वीरवार को पंचकूला स्थित हरियाणा पुलिस हेडक्वार्टर में राज्य अपराध शाखा की ओर से अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में कपूर ने राज्य अपराध शाखा में लंबित 11 बड़े मामलों में होने वाली कार्रवाई पर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच या 10 करोड़ से ऊपर की ठगी के मामलों की जांच अधिकारी करें।
विज्ञापन



राज्य अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने बताया कि साइबर अपराध नियंत्रण की दिशा में सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। जहां पर साइबर अपराध के मामले ज्यादा आएं, उन्हें हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित किया जा रहा है। साइबर अपराधी भी पुलिस की रडार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed