फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police Helpline dial 112 will remain closed on tuesday in Chandigarh

चंडीगढ़ में बंद रहेगा हेल्पलाइन डायल 112: इमरजेंसी में पुलिस को कॉल करने के लिए इन नंबर पर करें संपर्क

Mon, 29 Jul 2024 03:37 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Jul 2024 03:37 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 30 जुलाई को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम-112 बंद रहेगा। ऐसे में अगर आपातकाल की स्थिति में पुलिस से संपर्क करना है तो इन वैकल्पिक नंबर को डायल करें। 

विज्ञापन
police Helpline dial 112 will remain closed on tuesday in Chandigarh
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ में हेल्पलाइन नंबर डायल 112 कल यानी मंगलवार को बंद रहेगा। यूटी पुलिस विभाग की तरफ से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम-112 बंद रहने की वजह से पुलिस कंट्रोल रूम में लोग किसी इमरजेंसी में सूचना नहीं दे पाएंगे। हालांकि पुलिस की तरफ से हेल्पलाइन नंबर बंद रहने के दौरान शहर के लोगों को परेशानी न हो इसलिए अन्य वैकल्पिक नंबर भी जारी किए गए हैं। जिन नंबरों पर लोग पुलिस से किसी भी आपात्तकालीन स्थिति में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूटी पुलिस  विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई मंगलवार को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम-112 की सेवा दिन में दो घंटे के लिए बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच लोग डायल 112 पर संपर्क नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह यह है कि इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम-112 के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जाना है। अभी जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है वह पुराना है। इसलिए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम-112 में नई जनरेशन का सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। इसमें लगभग दो घंटे का समय लगेगा, जिस वजह से मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक इस सर्विस को बंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम-112 बंद होने के दौरान शहर के लोग 0172-2760800, 0172-2749194, 0172-744100,  और वाट्सएप नंबर 8699300112 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed