फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police has solved loot case of 13.87 Lakh Rupees in Firozpur Of Punjab

जीरा में 14 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी, बैंककर्मी भी वारदात में था शामिल, चार गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2020 10:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Feb 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police has solved loot case of 13.87 Lakh Rupees in Firozpur Of Punjab
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने सोमवार को जीरा में रत्नाकर (आरबीएल) बैंक के कर्मी निशान सिंह से 14 लाख लूटने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे उक्त धनराशि बरामद की गई है। लूट में निशान सिंह लुटेरों से मिला हुआ था। वारदात के समय पैसों से भरा बैग लेकर वह सड़क किनारे थोड़ी देर खड़ा रहा ताकि उससे नकदी से भरा बैग छीना जा सके।

विज्ञापन


खाली सड़क होने के बावजूद भी एचडीएफसी बैंक की तरफ निशान बढ़ा नहीं था। पुलिस को लुटेरों के पास से दो एयरगन, पिस्टल और अन्य सामान बरामद हुआ है। थाना जीरा पुलिस ने छह लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चार आरोपी काबू कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए एसपी (ऑपरेशन) बलजीत सिंह, एसपी (डी) अजय राज सिंह, तीन डीएसपी व चार एसएचओ की टीम गठित की गई थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उक्त बैंक कर्मी निशान सिंह निवासी उगोके थाना घल्लखुर्द 13 लाख 87 हजार 810 रुपये एक बैग में भर कर थोड़ी दूर स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहा था। कैश जमा कराने का काम करनैल करता था लेकिन उस दिन कैशियर करनैल सिंह छुट्टी पर था। वारदात वाले दिन बाइक सवार तीन लुटेरे निशान से धनराशि से भरा बैग छीनकर ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Police has solved loot case of 13.87 Lakh Rupees in Firozpur Of Punjab
फिरोजपुर में एसएसपी पकड़े गए लुटेरों संबंधी जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात देखने पर लूटपाट में निशान की मिलीभगत झलक रही थी। पुलिस ने निशान का मोबाइल नंबर लेकर जांच शुरू की। उसके मोबाइल नंबर पर कुछ दिन पहले किन-किन लोगों की कॉल आई है उसकी लोकेशन ट्रेस की गई जिस रास्ते लुटेरे भागे थे उस रूट के 15 किमी के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई।

पुलिस ने आरोपी निशान सिंह, आकाश सिंह निवासी उगोके, डेनियल निवासी सोढी नगर और सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 लाख 47 हजार की नकदी, दो एयरगन पिस्टल, दो बाइक, मुंह पर बांधे मफलर व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि सागर निवासी उगोके व गुरमुख निवासी सोढ़ी नगर की गिरफ्तारी बाकी है। 

लूटी राशि से मां को खरीदकर दिए जेवर
एसएसपी ने बताया कि आरोपी डेनियल ने लूटी राशि से अपनी मां को 40810 रुपये के जेवर खरीद कर दिए हैं। पुलिस ने उक्त गहने भी बरामद कर लिए हैं। उक्त धनराशि को अभी लुटेरों को आपस में बांटना था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पहले भी इसी बैंक से हुई थी लूट
एसएसपी ने बताया कि पहले भी इसी बैंक से लूट हुई थी। उक्त वारदात संबंधी भी लुटेरों से पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए लुटेरे आपस में चचेरे भाई हैं। इनसे गहन पूछताछ के दौरान और लूटपाट की घटनाओं का खुलासा होगा। सोमवार को हुई लूटपाट को अंजाम देने में निशान सिंह की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed