फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police has not yet reached mastermind of Nuh violence

नूंह हिंसा: 12 दिन बाद भी मुख्य साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंच पाई पुलिस, अधिकारी बोले- SIT की जांच जारी

Fri, 11 Aug 2023 11:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 11:44 PM IST
सार

गृह विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एसआईटी इस मामले की रिपोर्ट सरकार को सौपेगी। सरकार के स्तर पर ही कोई बयान जारी होगा। हालांकि नूंह एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया का कहना है कि अभी तक की जांच में फिलहाल कोई मास्टरमाइंड नहीं मिला है।

विज्ञापन
Police has not yet reached mastermind of Nuh violence
नूंह हिंसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह हिंसा की घटना को पूरे 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस हिंसा भड़काने वाले मुख्य साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस इस पूरे मामले में करीब 350 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। राजस्थान से भी 15 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार अब तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि चूक किस स्तर पर हुई। गृह विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है। एसआईटी तथ्य जुटा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी फिलहाल इस मसले पर कुछ भी बोलने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


बीती 31 जुलाई को नूंह में बृजमंडल शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। हिंसा की आग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें छह लोगों की जान गई थी। हिंसा के बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने बयान दिया था कि नूंह हिंसा के दौरान जिस तरह से हथियार लहराए गए, गोलियां चलाई गईं, उसे देखकर यही लगता है कि ये सब अचानक नहीं हुआ। इसकी पहले से तैयारी की गई थी। इस पूरी घटना के पीछे किसी न किसी ने साजिश रची है। कोई न कोई मास्टरमाइंड जरूर है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका को लेकर उनके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। उन्होंने दो अगस्त को इसकी जांच का आदेश दिया था।

विज्ञापन

वहीं, नूंह में तैनात सीआईडी इंस्पेक्टर के इनपुट दिए जाने का दावा करने वाले वायरल वीडियो को भी जांच के लिए एसआईटी के पास भेज दिया गया था। उसके दो दिन बाद उन्होंने यह भी कहा था कि घटना के दिन तीन बजे एक निजी व्यक्ति ने उन्हें घटना की सूचना दी थी। विज ने सीधे तौर पर सीआईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। 

गृह विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एसआईटी इस मामले की रिपोर्ट सरकार को सौपेगी। सरकार के स्तर पर ही कोई बयान जारी होगा। हालांकि नूंह एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया का कहना है कि अभी तक की जांच में फिलहाल कोई मास्टरमाइंड नहीं मिला है। हमला करने वाले छोटे-छोटे गुटों में थे। फिलहाल जांच जारी है।

मोनू मानेसर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं

नूंह हिंसा के बाद मोनू मानेसर का भी काफी नाम उछला था। मोनू पर आरोप है कि उसने ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने का एलान किया था। विज ने कहा था कि मोनू के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि नूंह हिंसा में अब तक मोनू पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, किसान संगठनों और खाप पंचायतों ने भी मोनू की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed