फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police giving shield of awareness against cyber crime

Chandigarh News: साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस दे रही जागरूकता का कवच

Mon, 09 Oct 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police giving shield of awareness against cyber crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में बढ़ रहे साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने राज्यस्तरीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस द्वारा 350 से ऊपर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इनमें 91,530 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 62230 पुरुष व 29309 की भागीदारी रही। साथ ही एक सप्ताह में ही लोगों के 72 लाख रुपये को साइबर ठगी से बचाया है। हरियाणा पुलिस अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मना रही है। इसके तहत प्रदेश पुलिस आम जनता के बीच पहुंच कर हर तबके को साइबर अपराध की मोडस ऑपरेंडी के बारे में जागरूक कर रही है। विभिन्न साइबर अपराधों पर वीडियो बनाए गए हैं और सुरक्षित रहने के उपाय बताये जा रहे है। इसके अलावा साइबर सुरक्षा पर पंपलेट/ब्रोशर भी वितरित किए जा रहे हैं। 350 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इनमें गुरुग्राम ने 42, पंचकूला ने 38, सिरसा ने 32, महेंद्रगढ़ ने 30, फरीदाबाद ने 28 व पानीपत ने 26 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वहीं, जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर अब तक तक़रीबन 700 जागरूकता सम्बंधित पोस्ट डाली गई है जिनपर 41 हज़ार के करीब लाइक, कमेंट और शेयर आये हैं।

एडीजीपी साइबर ओपी सिंह ने एक सप्ताह में साइबर हेल्पलाइन 1930 ने 72 लाख रुपये साइबर ठगों से बचाई है। सबसे अधिक रकम 27.07 लाख रुपए गुरुग्राम, 12.23 लाख फरीदाबाद, 7 लाख कैथल, 4.5 लाख करनाल, 3.5 लाख रोहतक, 3 लाख रुपये हिसार, 2.5 लाख रुपये झज्जर- पानीपत और 2 लाख रुपये पंचकूला जिले से संबंधित बचाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed