फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police found clues against honeypreet, ram rahim sentenced in sadhvi rape case

राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत के खिलाफ हाथ लगे कई सबूत, अब क्या होगा...

Thu, 14 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 14 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
police found clues against honeypreet, ram rahim sentenced in sadhvi rape case
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
25 अगस्त को पंचकूला कोर्ट से राम रहीम को भगाने की साजिश मामले में हनीप्रीत के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे हैं, जो उसके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। आदित्य इंसा के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि करते हुए आईजी लॉ एंड ऑर्डर एएस चावला ने बताया कि हनीप्रीत, आदित्य के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सुबूत मिले हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा को भड़काने, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश मामले में अभी तक कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें हनीप्रीत, आदित्य इंसा सहित कुछ और के होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें अलग अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है जबकि हनीप्रीत और आदित्य इंसा के अब तक फरार होने की वजह देश की तमाम सुरक्षा एवं गुप्तचर एजेंसियों से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद भी हनीप्रीत और आदित्य इंसा तक पहुंचने में पुलिस को अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। हनीप्रीत के नेपाल में छुपे होने की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए हैं।

सुरेंद्र धीमान दो दिन और रिमांड पर

police found clues against honeypreet, ram rahim sentenced in sadhvi rape case
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
हिंसा भड़काने सहित अन्य मामलों में आरोपी सुरेंद्र धीमान को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दंगा के दौरान 25 अगस्त को आग के हवाले किए गए वाहनों के मामलों में पूछताछ होगी ताकि इस मामले में कुछ और खुलासा हो सके।

पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने सबसे पहले सुरेन्द्र धीमान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हुई पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर पुलिस ने दंगा भड़काने के मामले के अन्य आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया गया। इनमें चमकौर सिंह, दान सिंह और गोविंद के नाम शामिल हैं, जिन्होंने दंगा भड़काने, इसकी साजिश रचने सहित करोड़ों रुपये बांटने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed