फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police does not register FIR for vehicle theft

Chandigarh News: वाहन चोरी की पुलिस नहीं दर्ज करती एफआईआर

Sun, 03 Aug 2025 12:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police does not register FIR for vehicle theft
मनीमाजरा। इलाके में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे दुकानदार और मैकेनिक परेशान हैं। उधर, पुलिस चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज करने के बजाय सिर्फ डीडीआर काट कर खानापूर्ति कर रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। मोटर मार्केट एसोसिएशन ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोटर मार्केट के बूथ नंबर 138 में स्पेयर पार्ट्स का काम करने वाले प्रवेश कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को उनकी बुलेट मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। उन्होंने सुबह 12:10 बजे अपनी दुकान के पास बुलेट खड़ी की थी, जिसे कुछ देर बाद एक चोर उठा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


प्रवेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले 112 नंबर पर कॉल करके शिकायत दी लेकिन उन्हें मनीमाजरा थाने जाने को कहा गया। जब वह मनीमाजरा पुलिस स्टेशन गए तो पुलिस ने सिर्फ डीडीआर (दैनिक डायरी रिपोर्ट) काटकर उन्हें दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद कोई भी पुलिस कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं आया और न ही चोरी की एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

मोटर मार्केट एसोसिएशन, मनीमाजरा एससीएफ कॉमर्शियल कांप्लेक्स के प्रधान शिव कुमार और चेयरमैन मनजीत सिंह ने कहा कि मार्केट में छोटी-मोटी चोरियां होती रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां बनाया गया बीट बॉक्स अक्सर खाली रहता है और पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग भी नहीं करते। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस से आग्रह किया है कि मोटर मार्केट में एक अलग से बीट बॉक्स बनाकर यहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed