फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police did not get fake Rahul Mehta, Dagar also went to jail

पुलिस के हाथ नहीं आया फर्जी राहुल मेहता, डागर भी गया जेल

Fri, 12 Mar 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Police did not get fake Rahul Mehta, Dagar also went to jail
चंडीगढ़। सेक्टर 37 में करोड़ों की कोठी हड़पने और उसके मालिक को यातनाएं देने के मामले में नकली राहुल मेहता का पता पुलिस को चल गया है। वह महाराष्ट्र में छिपा है। पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार करने रवाना होगी। आरोपी सतपाल डागर से पूछताछ के बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली है। डागर ने यह भी बताया कि रजिस्ट्री के समय राहुल मेहता बनकर पेश होले वाला गुरमीत सिंह मोहाली का रहने वाला है। उसकी एक फैक्टरी भी है। गुरमीत को इसकी एवज में करीब पांच लाख रुपये दिए गए थे। जैसे ही पत्रकार संजीव महाजन की गिरफ्तारी हुई, गुरमीत मोहाली से फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, वर्ष 2017 में सेक्टर-37 के बीट बॉक्स में तैनात हवलदार रामपाल और सिपाही अशोक वीरवार को एसआईटी के समक्ष दोबारा पेश हुए। दोनों से कई सवालों के जवाब लिए गए। शुक्रवार को सेक्टर 39 थाने के तत्कालीन प्रभारी राजदीप सिंह एसआईटी के सामने पेश होंगे। उनसे शिकायत मिलने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी के भाई आरोपी डागर को भेजा जेल
पुलिस ने वीरवार को डीएसपी के भाई आरोपी सतपाल डागर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सुनवाई के दौरान सतपाल डागर के वकील विशाल गर्ग नरवाना ने कहा कि उनका मुवक्किल बेकसूर है। छह दिन के रिमांड के बाद भी पुलिस कोई जानकारी नहीं निकलवा सकी। उसका प्रॉपर्टी के सौदे से कोई लेना देना नहीं है, न उसे इस प्रॉपर्टी से कोई लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष गुप्ता की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
मामले के एक अन्य आरोपी मनीष गुप्ता की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। वह इस समय आरोपी संजीव महाजन के साथ जेल में बंद है। मनीष गुप्ता ने याचिका दायर कर कहा था कि उसका नाम रिपोर्ट में नहीं है। कोठी खरीदार सौरव गुप्ता का भाई होने की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed