फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police detained many supporters of Amritpal in Punjab

अमृतपाल सिंह: फरीदकोट में चार समर्थक न्यायिक हिरासत में, अबोहर में एक नजरबंद; बठिंडा में 21 को पुलिस ने उठाया

Sun, 19 Mar 2023 08:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट/अबोहर/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट/अबोहर/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

बठिंडा में 21 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। बठिंडा शहर के अलावा तलवंडी साबो व रामपुरा से भी कई लोग पकड़े गए हैं। युवाओं ने गांव कोटशमीर के पास धरना लगाया था, वहां से पुलिस ने उन्हें समझा कर उठवा दिया। तलवंडी साबो में अमृतपाल के समर्थन में कुछ लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने माहौल खराब करने वाले 21 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Police detained many supporters of Amritpal in Punjab
अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस चौकस दिखाई दे रही है। फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव व एसएसपी हरजीत सिंह की निगरानी में बेअदबी इंसाफ मोर्चे से अमृतपाल सिंह के चार समर्थकों को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें 31 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इनमें भाकियू फतेह के प्रांतीय प्रधान मास्टर हरजिंदर सिंह, ब्लाक प्रधान शरणजीत सिंह सरां के अलावा गुरप्रीत सिंह व कोमलप्रीत सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, अमृतपाल समर्थक अबोहर के गांव पतरेवाला निवासी बलविंद्र सिंह खालसा को भी घर में नजरबंद कर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। बीती रात बलविंद्र सिंह खालसा की सुरक्षा में दो पुलिस जवान घर के बाहर तैनात किए गए हैं। वहीं, बलविंद्र सिंह की सुरक्षा में तैनात जवानों कहना है कि वह राजस्थान जाना चाहेंगे तो कड़ी सुरक्षा में वहां तक पहुंचा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बठिंडा में 21 लोग हिरासत
बठिंडा में करीब दो दर्जन समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। बठिंडा शहर के अलावा तलवंडी साबो व रामपुरा से भी कई लोग पकड़े गए हैं। युवाओं ने गांव कोटशमीर के पास धरना लगाया था, वहां से पुलिस ने उन्हें समझा कर उठवा दिया। तलवंडी साबो में अमृतपाल के समर्थन में कुछ लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने माहौल खराब करने वाले 21 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि शहर से दो लोगों, तलवंडी साबो में 16 और रामपुरा फूल में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
गुरदासपुर शहर में रविवार को पंजाब पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका नेतृत्व स्वयं एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार दयामा कर रहे थे। फ्लैग मार्च हनुमान चौक से आरंभ होकर जहाज चौक, मंडी चौक, संगलपुरा रोड, तिब्बड़ी रोड से होकर फिर से हनुमान चौक, गीता भवन, काहनूवान चौक, बटाला रोड पर जाकर समाप्त हो गया।

एसएसपी हरीश कुमार दयामा ने बताया कि शहर में अमन कानून बनाए रखा जाएगा। करीब दो हजार जवानों को तैनात किया गया है। इनमें केंद्रीय बलों के भी जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाह से बचने की अपील की। कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी धारा 144 लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। डिप्टी कमिश्नर के साथ उनकी बात हुई है, यहां पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

होशियारपुर: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी
कानून व्यवस्था की स्थिति और लोगों के विश्वास बनाए रखने के लिए होशियारपुर और फगवाड़ा में फ्लैग मार्च निकाला गया। होशियारपुर डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी सरताज सिंह चहल के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मार्च निकाला। यह मार्च सत्र चौक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होकर बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। इस दौरान अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान एसडीएम प्रीतिंदर सिंह बैंस, मनजीत कौर समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

तलवाड़ा में कड़ी सुरक्षा
तलवाड़ा में भी पुलिस अलर्ट है। होशियारपुर के एसएसपी सरताज सिंह चाहल व दसूहा के डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से जुड़ी तीनों सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा स्थानीय कस्बे के बस स्टैंड, होटलों, ढाबों के साथ संवेदनशील जगहों पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed