फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Department traffic marshals six more inducted three days of training

पुलिस विभाग ने 11 नए ट्रैफिक मार्शल शामिल, तीन दिन के प्रशिक्षण के बाद छह और होंगे शामिल

Thu, 13 Aug 2020 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police Department traffic marshals six more inducted three days of training
चंडीगढ़। यूटी ट्रैफिक पुलिस विभाग में ट्रैफिक मार्शल का काफी योगदान रहता है। इसकी वजह से विभाग ने 11 नए ट्रैफिक मार्शल को शामिल किया है। वहीं, अन्य छह मार्शल की प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद उन्हें भी शामिल कर लिया जाएगा। अब ट्रैफिक पुलिस विभाग में मार्शल की संख्या कुल 139 पहुंच गई है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 17 लोगों ने ट्रैफिक मार्शल योजना के लिए आवेदन किया था। हालांकि, कुछ व्यक्तिगत कारणों के कारण केवल 11 लोग तीन दिन के प्रशिक्षण को पूरा करने में सक्षम हो पाए। छह अन्य मार्शलों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शामिल कर लिया जाएगा। तीन दिन के प्रशिक्षण के दौरान सभी मार्शल को यातायात नियमों, उल्लंघन और जुर्माने का मूल जानकारी दी गई। इसके अलावा मार्शल को उनकी भूमिका के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

यूटी ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2004 में ट्रैफिक मार्शल की शुरुआत की थी। ट्राइसिटी के रहने वाले 40 वर्ष से अधिक के लोग ट्रैफिक मार्शल के लिए खुद को नामांकित कर सकते हैं। वरीयता वरिष्ठ नागरिकों को दी जाती है। इसके लिए उन्हें ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरने के बाद फॉर्म को मेल या फिर सेक्टर-9 ट्रैफिक कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदक किसी भी समस्या पर 1073 ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
यह होती है ट्रैफिक मार्शल की भूमिका
अकसर देखा गया कि है कि ट्रैफिक मार्शल की भूमिका ड्रंकन ड्राइव, स्पीड नाका समेत अन्य नाके पर ट्रैफिक पुलिस के साथ तैनाती होती है। मार्शल नाकों पर पुलिस की सहायता करते हैं। लेकिन मार्शल उल्लंघनकर्ताओं को चालान जारी नहीं कर सकते हैं, और न ही पुलिस के काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed