फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police constable recruitment : 99.2 candidates took the exam, special arrangements were made for women.

पुलिस सिपाही भर्ती : 99.2 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, महिलाओं के लिए रहे खास प्रबंध

Sun, 25 Aug 2024 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
Police constable recruitment : 99.2 candidates took the exam, special arrangements were made for women.
84 परीक्षा केंद्रों पर हुई लिखित परीक्षा, पुलिस का कड़ा पहरा
विज्ञापन

महिलाओं के लिए पंचकूला में स्थापित किया गया था परीक्षा केंद्र
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई। छह हजार पदों के लिए कुल 24,003 अभ्यर्थियों में से मात्र 200 गैर हाजिर रहे और 99.2 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। इस भर्ती से पांच हजार पुरुष और एक हजार महिला पुलिस कर्मचारियों की भर्ती होनी है। पहली बार लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र कुरुक्षेत्र व करनाल में और महिलाओं के लिए परीक्षा केंद्र पंचकूला में बनाया गया था। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए आयोग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पंचकूला के भवन विद्यालय स्कूल में हुई परीक्षा केंद्र पर एंबुलेंस और डाॅक्टर तैनात रहे। वहीं, डीसी और एसपी ने परीक्षा केंद्र का मुआयना किया।
प्रदेशभर में कुल 84 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए आयोग में कंट्रोल रूम स्थापित किया था। बाकायदा आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह समेत अन्य सदस्यों को जिले अलॉट किए गए थे, जहां पर सभी ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। जिला करनाल में आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान, पंचकूला में सुभाष चंद्र व साधु राम जाखड़ और कुरुक्षेत्र में कपिल अत्रेजा व अमर सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं, आयोग के सचिव विनय कुमार लिखित परीक्षा के सभी प्रबंधों की सुपरविजन किया और ओएसडी हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी सुधांशु ने कुरुक्षेत्र व करनाल में लिखित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग होगी और बायोमीट्रिक से ही प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा संचालन की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में हुई है, जिसकी मॉनिटरिंग आयोग के मुख्यालय पंचकूला के कंट्रोल रूम से भी निगरानी की गई। आयोग की ओर से महिलाओं के लिए अलग से परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, बाकायदा केंद्रों पर एंबुलेंस और डॉक्टर मौजूद रहे, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हिम्मत सिंह, चेयरमैन, एचएसएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed