फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police chased a car parked in the forest and arrested four

Chandigarh News: जंगल में कार खड़ी देख पुलिस ने किया पीछा, चार काबू

Fri, 11 Jul 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police chased a car parked in the forest and arrested four
चंडीगढ़। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने जंगल में कार में बैठे चार संदिग्ध युवकों को पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा किया। इस दौरान कार सवारों ने पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की जिसमें दो मुलाजिम घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा। इन आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का मेडिकल करवाया है ताकि पता लग सके कि उन्होंने शराब या कोई ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया था। यह कार्रवाई सेक्टर-49 थाने के एसएचओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

सेक्टर 49 थाने में तैनात कांस्टेबल इंदर पाल एरिया में गश्त कर रहे थे। वीरवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे सेक्टर-50 के जंगल क्षेत्र में विक्टोरिया एन्क्लेव के पास उन्होंने एक सफेद स्विफ्ट कार को संदिग्ध हालत में खड़ी देखी, जिसमें चार युवक मौजूद थे। शक होने पर उन्होंने तुरंत थाने से कांस्टेबल अनिल मोर को साथ लिया और युवकों को वेरिफाई करने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक तेज रफ्तार से कार भगाकर जंगल की ओर भागे। पुलिस ने आरोपियों की कार के पीछे अपनी कार लगा ली। आरोपी युवकों ने भागते हुए पुलिसकर्मियों की कार को टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने चारों को मौके पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों में सेक्टर 35सी निवासी अमरवीर सिंह (18), सेक्टर-45 केशो राम कॉम्प्लेक्स के तुषार शाह (20), सेक्टर-45 निवासी लखविंदर सिंह (22) और सेक्टर-44 के रहने वाले अभिनव सिंह (19) को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तुषार शाह और उसके परिवार पर पहले भी केस दर्ज

जांच के दौरान सामने आया है कि मुख्य आरोपी तुषार शाह पहले से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ रोपड़ और मोहाली में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। उसके पिता पर भी पहले आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। मोहाली फेज 11 थाने में दर्ज मामले में आरोपी को सीआईए खरड़ ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed