फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police caught Congress leader with woman in hotel in Barnala

पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई: महिला के साथ रंगरलियां मनाते कांग्रेस नेता को पुलिस ने पकड़ा, वीडियो भी वायरल

Thu, 20 May 2021 12:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 May 2021 12:44 AM IST
सार

महिला के साथ एक होटल में रंगरलियां मनाते कांग्रेस नेता को पंजाब की बरनाला पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने कांग्रेस नेता की पत्नी की शिकायत पर यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Police caught Congress leader with woman in hotel in Barnala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बरनाला जिले में एक होटल में महिला के साथ रंगरलियां मना रहे कांग्रेस नेता को सिटी-2 की पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कांग्रेस नेता की पत्नी की शिकायत पर की है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर दोनों को संदिग्ध हालत में दबोच लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर गई है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी जसकरन सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता व उसके साथ पकड़ी गई महिला के खिलाफ धारा 109 के तहत मामला दर्जकर लिया है। दोनों को एसडीएम की अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, इकट्ठी हुई भीड़ में से किसी ने दबिश के दौरान पकडे़ गए कांग्रेस नेता व उसके साथ पकड़ी गई महिला का वीडियो वायरल कर दिया। जबकि एडवोकेट कुलवंत राय गोयल ने कहा कि किसी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना कानूनी जुर्म है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों एक रूम के अंदर थे और दोनों बालिग थे और दोनों में सहमति थी, इसलिए पुलिस 109 की धारा के तहत मामला भी दर्ज नहीं कर सकती। इसके अलावा पुलिस की हाजिरी में जिसने वीडियो बनाकर वायरल किया है, वह तो आरोपी बनता ही है साथ में वह पुलिस वाले भी आरोपी बनते हैं। एडवोकेट गोयल ने बताया कि जहां तक तलाक लेने वाले पति पत्नी जब म्यूचुअल डायवोर्स लेने के लिए अदालत जाते हैं तो उनके नाम तक नोटिस बोर्ड पर नहीं लिखे जाते, गुप्त रखे जाते हैं, इसी तरह किसी का खासकर लड़की का वीडियो वायरल करना कानूनी जुर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed