फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police caught bike bought stolen money stole 28 thousand jewels house Dadumajra

चोरी के पैसे से खरीदी बाइक पर घूमते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 28 जुला को डड्डूमाजरा स्थित एक घर से चुराए थे 46 हजार रुपये और लाखों के गहने

Fri, 28 Aug 2020 10:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police caught bike bought stolen money stole 28 thousand jewels house Dadumajra
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित एक घर से गहने चुराने के बा उसे बेचकर मिले पैसों से नई बाइक खरीदकर गेड़ी मार रहे आरोपी को ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डड्डूमाजरा निवासी विनय उर्फ विशु (19) है। आरोपी के कब्जे से बाइक समेत करीब 2.20 लाख रुपये के गहने समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। शुक्रवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

28 जुलाई को मलोया थाना पुलिस को दी शिकायत में डड्डूमाजरा निवासी अंगद कुमार गुप्ता ने बताया था कि बच्चे के जन्म के चलते उसकी पत्नी सेक्टर-22 स्थित अस्पताल में भर्ती थी। इसके चलते परिवार अस्पताल में था। इस दौरान घर का ताला तोड़कर चोर 46 हजार रुपये नकद, सोने के दो मंगलसूत्र, सोने के दो जोड़ी झुमके, सोने की दो अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की चार जोड़ी चुटकियां, एक मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने 4 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद एसपी ऑपरेशन सेल विनीत कुमार व डीएसपी रश्मि यादव ने एक टीम बनाई। इस दौरान ऑपरेशन सेल इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को सूचना मिली कि डड्डूमाजरा में चोरी करने वाला आरोपी डड्डूमाजरा से सारंगपुर की तरफ जा रहा है। सूचना पर टीम ने उसे सारंगपुर में दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से नई बाइक व दो मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी मुल्लांपुर स्थित एक शोरूम से नई बाइक खरीद कर आया है। आरोपी के निशानदेही पर सोने का एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, दो जूसर एवं मिक्सर, एक माक्रोवेव, एक सेट गैस सिलिंडर एवं स्टोव, दो पंखा, एलसीडी समेत अन्य घरेलू सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसने कुछ गहने बेच दिए हैं। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में चोरी के तहत दो मामले भी दर्ज है। दोनों ही मामलों में वह दोषी करार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed