{"_id":"e8cf0c646da2dbbdc0697d8130d60d13","slug":"police-campaign-against-drugist","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां नशाखोरों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां नशाखोरों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Feb 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने नशाखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 पुलिस ने स्थानीय परेड ग्राउंड के पास 1.6 किलो बुकी के साथ एक युवक को दबोचा। आरोपी सेक्टर-24 निवासी सुनील कुमार बताया गया है।
उधर, सेक्टर-34 पुलिस ने सेक्टर-45 के पंप के पास नाका लगाकर संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 105 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की थी। इसमें शहर में बढ़ रहे नशाखोरों पर शिकंजा कसने की सख्त हिदायत दी गई थी।
पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि शहर में अपराध बढ़ने का एक बड़ा कारण नशा है। मालूम हो कि पुलिस ने शुक्रवार को भी दो अलग-अलग जगह से चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों से कुल 22 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
आरोपियों में सेक्टर-25 निवासी रिक्की और धनास निवासी विजय शामिल थे। इससे पहले भी मनीमाजरा पुलिस ने आईटी पार्क, किशनगढ़ से पिछले वीरवार को एक व्यक्ति को 15 किलो बुक्की के साथ दबोचा था।