{"_id":"64c2cedc626dae58a30923b4","slug":"police-brought-three-henchmen-of-gangster-prince-chauhan-from-punjab-jails-to-mohali-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-3488-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब की जेलों से गैंगस्टर प्रिंस चौहान के तीन गुर्गों को मोहाली ले आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब की जेलों से गैंगस्टर प्रिंस चौहान के तीन गुर्गों को मोहाली ले आई पुलिस
विज्ञापन
मोहाली। विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रिंस चौहान के तीन गुर्गों को नामजद कर पुलिस उन्हें पंजाब की अलग-अलग जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली ले आई है। साथ ही उनकी निशानदेही पर 18 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी राहुल उर्फ राणा (27), मालेरकोटला के बूटा सिंह (33) और बलौंगी के रविंदर सिंह उर्फ काली के तौर पर हुई है।
सभी आरोपी 29 जुलाई तक मोहाली पुलिस की रिमांड पर हैं। रायणगढ़ से गैंगस्टर दीपक सिंह उर्फ राणा और मेरठ से गिरफ्तार हथियार सप्लायर विक्रांत पंवार उर्फ विक्की ठाकुर से पूछताछ में इन तीनों के नामों का खुलासा हुआ था। बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम ने 17 जुलाई को नारायणगढ़ से गैंगस्टर दीपक सिंह उर्फ राणा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि वह विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रिंस चौहान के लिए काम करता है।
अवैध हथियारों की सप्लाई को लेकर एनआईए की टीम ने दीपक के घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह टीम को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। उससे की पूछताछ के बाद राहुल उर्फ राणा को पुलिस फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने .32 बोर की आठ पिस्टल के साथ 10 कारतूस, .315 बोर की दो पिस्टल के साथ दो कारतूस बरामद किए हैं। राहुल उर्फ राणा के पास से जेल में तीन मोबाइल भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी बूटा खान को आरोपी विक्की ठाकुर से पूछताछ के आधार पर होशियारपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने .32 बोर की चार पिस्टल बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि बूटा ने अपने गैंग के नए सदस्यों के लिए ये हथियार मंगाए थे। इसके अलावा आरोपी रविंदर सिंह उर्फ काली को भी विक्की ठाकुर की निशानदेही पर पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। उससे पुलिस ने चार पिस्टल बरामद किए हैं।
यूपी और मध्य प्रदेश से लाते थे हथियार
पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से हथियार लाते थे। सभी से पूछताछ जारी है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विक्की ठाकुर हथियार किससे लेकर आता था और अब तक कितने हथियार सप्लाई कर चुका है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।