{"_id":"5d21c5e88ebc3e6cc45129e4","slug":"police-arrested-two-accused-of-brutally-beaten-in-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो में बेरहमी से युवक को पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्वतः लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो में बेरहमी से युवक को पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्वतः लिया संज्ञान
Sun, 07 Jul 2019 03:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Jul 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पिटाई कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के क्षेत्र का पता लगाकर पिटाई करने वालों की खोज की।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिखाई दे रहा था कि कई व्यक्ति मिलकर एक अकेले लड़के को बुरी तरह से मार रहे हैं। इस संबंध में करनाल पुलिस को न तो किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त हुई थी न ही यह पता था कि वीडियो कहां की है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति कौन हैं और वे इस लड़के को क्यों मार रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से सभी थाना प्रबंधकों को यह पता लगाने के आदेश दिए कि यह वीडियो कहां का है। इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं। उन्होंने इन लोगों की पहचान कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्जकर और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
जांच के दौरान कुछ घंटे में ही यह ज्ञात हो गया कि यह मामला थाना तरावड़ी क्षेत्र के गांव गामड़ी का है। प्रबंधक थाना तरावड़ी निरीक्षक जसमेर सिंह ने तुरंत वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ थाना तरावड़ी में मुकदमा दर्ज किया। मामला महिला से जुड़ा है इसलिए मामले में आरोपियों और पीड़ित की पहचान को गुप्त रखा गया है।