फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested seven people in illegal drug de-addiction center case

अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र: पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा, एक अब भी गिरफ्त में नहीं, दो दिन का रिमांड मिला

Mon, 12 Sep 2022 06:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

पुलिस का आरोप है कि केंद्र संचालक योगा रूटस ट्रेनिंग सोसाइटी के नाम पर अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहा है। वहां 103 युवकों को गैर-कानूनी ढंग से बंधक बना कर रखा गया है। केंद्र के कमरे भी बहुत छोटे हैं और युवकों को गुणवत्ता के अनुसार खाना भी नहीं मिलता था।

विज्ञापन
Police arrested seven people in illegal drug de-addiction center case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होशियारपुर के थाना चब्बेवाल से महज 100 कदम की दूरी पर लगभग दो माह से बिना मंजूरी के चल रहा अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग और थाना चब्बेवाल की पुलिस ने दबिश दी। अवैध केंद्र को सील करने के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को नामजद कर आईपीसी की धारा 420, 344, 120बी के तहत मामला दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार सभी सात आरोपियों को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशकर दो दिन का रिमांड हासिल किया। जबकि एक आरोपी फरार है। बता दें कि थाना चब्बेवाल की पुलिस ने थाने में तैनात एएसआई बलजीत सिंह की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर केंद्र पर दबिश दी। 
विज्ञापन


पुलिस का आरोप है कि केंद्र संचालक योगा रूटस ट्रेनिंग सोसाइटी के नाम पर अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहा है। वहां 103 युवकों को गैर-कानूनी ढंग से बंधक बना कर रखा गया है। केंद्र के कमरे भी बहुत छोटे हैं और युवकों को गुणवत्ता के अनुसार खाना भी नहीं मिलता था। जब पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कर्रवाई की तो केंद्र प्रबंधक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गुरिंदर सिंह चब्बेवाल, तलविंदर सिंह निवासी जंडोली, सागर सिंह बागपुर, सुमनदीप सिंह लकसींहा, हरीश कुमार चड्डा उर्फ विक्की चड्डा, रोहित कुमार, संदीप कुमार, गुरजीत सिंह निवासी चकमलां के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 344, 120बी के अधीन केस दर्जकर सात कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी हरीश कुमार उर्फ विक्की चड्डा फरार है। 


जांच कर रहे पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि सातों आरोपियों को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड ले लिया है। जबकि फरार आरोपी हरीश कुमार उर्फ विक्की चड्डा को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद तहसीलदार हरकरम सिंह रंधावा की उपस्थिति में इस केंद्र को सील कर दिया था। इस दौरान वहां भर्ती कई युवकों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। कुछ को गहरी चोट आई थी। उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed