फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested five accused in death of PHG jawan in firing at Gurudwara in sultanpur lodhi

Punjab: फायरिंग में होमगार्ड जवान की मौत मामले में पांच गिरफ्तार, गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 24 Nov 2023 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 03:41 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर दो गुटों के निहंगों द्वारा कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो पुलिस पर पथराव और फायरिंग होने के बाद एक होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Police arrested five accused in death of PHG jawan in firing at Gurudwara in sultanpur lodhi
गुरद्वारा साहिब पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग में पीएचजी जवान की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की तलाश जारी है।  
विज्ञापन


हालांकि जिला प्रशासन द्वारा सीआरपीसी की धारा 145 के तहत गुरुद्वारा साहिब को कब्जे में लेकर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गुरुद्वारा के संचालन के लिए जल्द रिसीवर नियुक्त किया जाएगा।   
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर दो गुटों के निहंगों द्वारा कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो पुलिस पर पथराव और फायरिंग होने के बाद एक होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई थी। डीएसपी सहित 10 कर्मी घायल भी हुए थे। मामले में पुलिस के आला अधिकारियों तथा जिला प्रशासन ने काबिज निहंगों के साथ तीन घंटे तक बैठक की लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो धारा 145 की तहत कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारा साहिब का कब्जा प्रशासन ने ले लिया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ एसआई लखविंदर सिंह की शिकायत पर पांच निहंगों के अलावा 35-40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 332, 333, 353, 186, 148, 149, 120B तथा आर्म एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बाबा मान सिंह बुड्ढा दल पुत्र तेजा सिंह वासी हरियाणा, बाबा पाल सिंह पुत्र शामा सिंह वासी गुरदासपुर, बलदेव सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी तरनतारन, गुरविंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी लुधियाना तथा अवतार सिंह पुत्र छोटा सिंह वासी मानसा को नामजद किया है।   


डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों बाबा पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, अवतार सिंह, बलदेव सिंह और इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed