{"_id":"63584cfd63db2202610a1d35","slug":"police-arrested-firecrackers-at-two-places-chandigarh-news-pkl466399986","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगह पर पुलिस ने पटाखे चलाने वालों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जगह पर पुलिस ने पटाखे चलाने वालों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। दीपावली की रात तय समय के बाद पटाखे चलाने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन कानून की धारा 51-बी के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया गया।
शहर में पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे (दो घंटे) तक निर्धारित था लेकिन आधी रात तक शहर में पटाखे फूट रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, शहर में इस वर्ष दिवाली पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और स्थिति शांतिपूर्ण रही। हालांकि इस दावे के उलट मौलीजागरां में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा हमले और मारपीट की घटनाओं के बाद कई लोग अस्पताल पहुंचे।
चंडीगढ़ पुलिस ने बताया है कि दिवाली पर चंडीगढ़ पुलिस को कुल 944 कॉल्स आईं। 416 कॉल्स वारदात से जुड़ी थीं, जिनमें पुलिस की पीसीआर गाड़ियां 385 जगह पहुंचीं। वहीं, 13 स्पॉट्स पर फायर ईआरयूएस (फायर टेंडर) और 66 स्पॉट्स पर मेडिकल ईआरयूएस (एंबुलेंस) मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इस बार पुलिस के पास कम मामले पहुंचे
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दिवाली पर मारपीट और पटाखे चलाने से दिक्कत और बाधा पैदा करने के मामले कम रिपोर्ट हुए हैं। वर्ष 2021 में पटाखे चलाकर दिक्कत पैदा करने के 90 मामले सामने आए थे। इस वर्ष इनकी संख्या 51 रही। वहीं दिवाली पर पिछले वर्ष आगजनी की 10 घटनाएं सामने आई थीं जबकि इस बार आगजनी की 14 घटनाएं हुईं। पिछले वर्ष दिवाली पर लड़ाई-झगड़े के 137 मामले आए थे। इस वर्ष ऐसे 129 मामले सामने आए। पिछले वर्ष अन्य छिटपुट मामले 205 थे जबकि इस वर्ष इनकी संख्या 222 रहे। इस प्रकार पिछले वर्ष कुल 442 मामले सामने आए जबकि इस वर्ष 416 मामले पुलिस के पास पहुंचे।