फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   poisonous liquor case : haryana government gives financial assistance to families of deceased

जहरीली शराब के मृतकों के परिजनों को दो लाख की मदद, हरियाणा में अब तक 46 की मौत

Sat, 07 Nov 2020 03:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case : haryana government gives financial assistance to families of deceased
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार आर्थिक मदद देगी। यह आर्थिक मदद मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। साथ ही सीएम मनोहर लाल ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए इस गोरखधंधे में लिप्त माफिया के नेटवर्क को भी तोड़ने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि जहरीली शराब का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत और पानीपत जिलों में जहरीली शराब पीने के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर दुख और संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों को मुआवजे के तौर पर दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। कहा कि इस संबंध में पुलिस ने गिरफ्तारी की है और मामले में आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सीएम के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा शराब की अवैध बिक्री में शामिल पाए जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार या शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह मामलों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed