{"_id":"5e5c20428ebc3ef382540eb3","slug":"point-of-pride-pu-s-green-waste-diet-for-cows-chandigarh-news-pkl368271944","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय पहलः पंजाब यूनिवर्सिटी का ग्रीन वेस्ट बना गायों का आहार, पहुंच रहे हैं डॉ. गौरव गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय पहलः पंजाब यूनिवर्सिटी का ग्रीन वेस्ट बना गायों का आहार, पहुंच रहे हैं डॉ. गौरव गौड़
Mon, 02 Mar 2020 03:38 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
डॉ. गौरव गौड़ गऊशाला में गायों को हरा चारा खिलाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक सेवा की अलग मिसाल पेश की है पीयू के सेंटर फॉर सोशल वर्क के डॉ. गौरव गौड़ ने। वह एक साल से पंजाब यूनिवर्सिटी से निकल रहे हरे कचरे को गायों तक पहुंचा रहे हैं। इसके लिए उन्हें कहीं से फंड नहीं मिला है। उनका साथ विद्यार्थी चौधरी शीशपाल श्योखंड व इशिता चौधरी दे रही हैं। आज इनके काम को पूरे चंडीगढ़ ही नहीं देशभर में सराहा जा रहा है।
डॉ. गौरव गौड़ एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर भी हैं। उन्होंने अन्न, आनंद फॉर एनिमल्स प्रोजेक्ट तैयार किया और बिना किसी फंड के उस पर काम शुरू कर दिया। नवंबर 2018 से उन्होंने पीयू के हॉस्टलों से निकलने वाले हरे कचरे को उठाना शुरू किया। शुरुआत में 10 से 25 किलो तक हरा कचरा रहता था जो हर दिन शाम को अपनी गाड़ी से सेक्टर- 25 स्थित गौशाला में पहुंचा शुरू किया।
धीरे धीरे इनका साथ दो विद्यार्थियों ने दिया। सप्ताह में कुछ दिन हरा कूड़ा 200 से 300 किलो भी निकलता है। वह भी गायों तक पहुंचाते हैं। उनकी इस सेवा को सभी ने सराहा। पंजाब गवर्नर प्रो. वीपी सिंह बदनौर ने भी ट्वीट के जरिये इस सेवा की प्रशंसा की। पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने विद्यार्थियों की इस टीम को सम्मान भी दिया।
विज्ञापन
डॉ. गौड़ कहते हैं कि कई बार हरा चारा कैंपस से नहीं मिला तो उन्होंने कई लोगों से डोनेट करने को कहा और जो मिला गायों तक पहुंचाया। हर दिन वह गौशाला जाते हैं। उनका मकसद ये है कि जो हरा कचरा किसी काम नहीं आ रहा वह किसी के लिए लाभदायक बने, इसलिए यह काम शुरू किया। कैंपस भी इससे साफ सुथरा बना रहता है। साथ ही युवाओं में समाजसेवा का भाव जागृत करना चाहते हैं। युवा उनसे जुड़ भी रहे हैं।