फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poetry collection expresses the power of love and peace

Chandigarh News: प्रेम और शांति की शक्ति को व्यक्त करता है काव्य संग्रह

Wed, 26 Feb 2025 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Poetry collection expresses the power of love and peace
चंडीगढ़।
विज्ञापन

प्रेम में डूबकर जाइए। अहंकार मत रखिए। प्रेम पर विश्वास की कमी हो गई है। जिस पर प्रेम आता है, उस पर काबू नहीं रखता। इश्क का तीर लगता है तो वह बेकाबू हो जाता है। यह बात लिली स्वर्ण ने मंगलवार को सेक्टर-17 के एक होटल में अपने काव्य संग्रह ए बेजेवेल्ड टीयारा के विमोचन पर कही।
उन्होंने कहा कि इस काव्य संग्रह में प्रेम और शांति की अपार शक्ति को व्यक्त किया है। स्वर्ण का यह नौंवा और पांचवां काव्य संग्रह है। लिली स्वर्ण ने बताया कि इसमें प्रेम के साथ-साथ मानवता का भी संदेश है। युद्ध से मुक्त होने का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि उन्हें युद्ध से नफरत है। आर्मी में वेलफेयर के लिए बहुत कुछ किया। युद्ध के दौरान वार विडो की हालत नहीं देखी जाती। उनके बच्चों पर असर होता है। उन्होंने कहा कि उनके प्रति आर्मी में थे। उनके साथ रही हूं। युद्ध ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। काव्य संग्रह में सेट द वाइट डव फ्री भाग में शांति की अपील की गई है। यह कि जो युद्ध से मुक्त हो, शांति और न्याय की बात करता है। उन्होंने काव्य के माध्यम से वैश्विक समस्याओं को उजागर किया है जो युद्ध के बाद उत्पन्न कठिनाइयों को दिखाया है।
विज्ञापन

जब पति सो जाते थे, तब लिखीं कविताएं :
उन्होंने बताया कि वे जो भी अब तक लिखे हैं सभी मोबाइल पर भी लिखे हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। ली स्वर्ण का कहना है कि ये कविताएं तब लिखी हैं, जब उनके पति सो जाते थे। उन्होंने कहा कि उनके पति ने उनकी कोई किताब नहीं पढ़ी है। मेरे पति टोकते रहते थे कि दिनभर पता नहीं क्या लिखती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed