{"_id":"cd33dcc630f45391b1c7398f538a54fc","slug":"poet-gopal-das-neeraj-press-confrence-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि गोपाल दास नीरज ने खोली गीतों की असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि गोपाल दास नीरज ने खोली गीतों की असलियत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Feb 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ कवि गोपाल दास नीरज रविवार शाम बसंत गिरिजा श्री सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘बुजुर्गों के सम्मान में सुनहरी यादें’ में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा हमारे जमाने में गीत में कविता ज्यादा होती थी। लेकिन, बीच का एक दौरान ऐसा आया कि गीतों के नाम पर कुछ भी लिखा जाने लगा।
विज्ञापन
आइटम सांग में कुछ भी लिखकर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा ऐसा नहीं है कि सभी ऐसा लिख रहे हैं। वहीं, उन्होंने गुलजार, जावेद अख्तर और प्रसून जोशी की सराहना करते हुए कहा कि यह लोग अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कमजोरी के चलते आजकल ज्यादा नहीं लिख पाता हूं। फिर भी जो बनता है वह लिखता रहता हूं।
बीमार हालत में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे
जैसे ही नीरज थियेटर में पहुंचे तो वहां उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। वह लोगों की सहायता से व्हील चेयर की मदद से वहां पहुंचे। बैठते ही उनके पास कुछ लोग आशीर्वाद तो कुछ लोग फोटो और कुछ लोग ऑटोग्राफ लेने पहुंच गए। लोगों ने उनसे अपने पुराने लिखे गीत सुनाने की भी फरमाइश की।