{"_id":"5efcf0348ebc3ea071761581","slug":"pm-street-vendors-self-sufficient-fund-launch-vendors-will-get-loan-of-10-thousand-chandigarh-news-pkl379936118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि लांच, वेंडरों को मिलेगा 10 हजार रुपए का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि लांच, वेंडरों को मिलेगा 10 हजार रुपए का लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना महामारी में हुए घाटे को पूरा करने के लिए बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना को लांच कर दिया। योजना के तहत वेंडरों को नगर निगम 10 हजार रुपये का लोन बिना किसी गारंटी के देगा। इस मौके पर मेयर राजबाला मलिक व एडवाइजर मनोज परिदा भी मौजूद रहे।
नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद कुछ वेंडर अपने प्रदेश वापस लौट गए तो कुछ अभी भी अपनी रोजी-रोटी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे वेंडरों को सहयोग करने और उन्हें वापस बुलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की यह योजना लागू की गई है। चूंकि लोन पर ब्याज की दरें काफी होती हैं, लेकिन इस योजना के तहत वेंडरों से 7 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज लिया जाएगा जो भी वेंडर 24 मार्च 2020 तक रजिस्टर्ड हैं वह लोन के लिए पात्र हैं। कमिश्नर ने बताया कि इस लोन को वेंडर 12 किस्तों में जमा करेंगे। वेंडर की प्रतिमाह लगभग ब्याज के साथ 946 रुपये की किस्त बनेगी। वहीं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने पर कैशबैक की भी सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग, होम सेक्रेटरी अरुण गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेटरी अजॉय कुमार सिन्हा, एसडीओ विवेक त्रिवेदी मौजूद रहे।